
एसपी कांग्रेस गठबंधन पर सपा नेता अबू हाशिम आजमी ने दिया बड़ा बयान
जौनपुर. नगर के सिपाह स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू हाशिम आजमी ने कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा के खिलाफ जम कर भड़ास निकाला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सत्ता की लोभी है और कांग्रेस सोफ्ट हिंदुत्व की तरफ पर जा रही है। ये लोग सिर्फ सेक्युलरिज्म का बहाना करते हैं।
अबू हाशिम आजमी ने कांग्रेस पार्टी को यूपी में वोट कटुआ पार्टी बताया। अबू हाशिम आजमी ने सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन होने की बात पर कहा की गठबंधन होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि सिर्फ हमें मदद की जाए और सारी पार्टी बंद कर दी जाए। जितना सपा महाराष्ट्र में मजबूत है उतनी ही कांग्रेस यूपी में है। इसलिए यहा हम कांग्रेस वोट कटुआ कह सकते हैं। वोट कटुआ को अखिलेश यादव ने सेक्यूलिरिज्म को बचाने के लिए वोट में बटवारा न हो इस लिए 105 सीटों पर चुनाव लड़वाया। लेकिन जब गुजरात में चुनाव हुआ तो सपा को नहीं पूछा गया कर्नाटक में सपा को सीट नहीं दी गई ये लोग सिर्फ अपना स्वार्थ देखते हैं।
रेप जैसी घटनावो को धर्म से जोड़ने पर उन्होंने कहा कि, जब से भाजपा सरकार आई है खुलेआम देश को धर्म के नाम पर बाटना चाहते हैं। ये लोग नया संविधान बनाना चाहते हैं और ये देश के लिए खतरनाक है सभी सेकुलर लोगों को एक साथ मिलकर खड़ा होने की जरूरत है और इन सबके पीछे का हाथ है। उन्होंने कहा कि, महराष्ट्र में पहले शिवसेना बड़ी थी और भाजपा छोटी थी लेकिन. अब भाजपा बड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि, बाला साहब ठाकरे अपने जिंदगी में किसी के दरवाजे नहीं गए, लेकिन उद्धव ठाकरे घुटने टेक देते हैं। उन्हें तो चाहिए कि, अगर भाजपा पे अपमान हो रहा है तो तुरंत भाजपा को छोड़ देना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
by जावेद अहमद
Published on:
28 Apr 2018 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
