15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जौनपुर के तबलीग़ी जमात के प्रमुख नसीम की मौत

अस्थायी जेल में हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल शिफ्ट किये गए नसीम अहमद।

less than 1 minute read
Google source verification
Naseem Ahmad

नसीम अहमद

जौनपुर. ज़िले में तब्लीग़ी जमात के प्रमुख नसीम अहमद का मंगलवार रात निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद प्रसाद कालेज स्थित अस्थायी जेल से ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात 2 बजे के आसपास उनकी हालत अचानक बिगड़ गयी।

इसे भी पढ़ें

लॉकडाउन में गुजरात में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर आधी रात को यूपी पहुंची ट्रेन

कुछ दिनों पहले जौनपुर में भी छिपे हुए जमाती मिले थे तो उनके साथ नसीम अहमद को भी गिरफ्तार किया गया था। इनके ऊपर भी कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। क्वारन्टीन के दौरान ही उन्हें प्रसाद कॉलेज में बनी अस्थायी जेल में डाल दिया गया। वहां उनको हार्ट अटैक आया तो वाराणसी इलाज के लिए भेजा गया। दोबारा अटैक आने पर ज़िला अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां आधी रात के बाद उनकी हालत अचानक ख़राब हो गयी। चिकित्सकों ने कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर परिजन में रोना-पीटना मच गया।

By Javed Ahmad