6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर

जौनपुर में Rush Driving से तीन की मौत, सामने आया एक्सीडेंट के फौरन बाद का वीडियो

जौनपुर के जफराबाद कस्बे में सुबह चाय पी रहे लोगों को तेज रफ़्तार मारूति ब्रेजा कार ने रौंद दिया। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अस्पताल भेजे गए जहां दो और की मौत हो गई। इस दौरान गुस्से जनता ने जहां कार क्षतिग्रस्त कर दी वहीं कार में सवार दोनों व्यक्तियों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

Google source verification

जौनपुर के जफराबाद थानाक्षेत्र के ताड़तला इलाके में Rush Driving का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं। बाइक से लड़ने की वजह से कार का अगला हिस्सा डैमेज हो गया और वह भाग नहीं पाई। वहीं गुस्साई जनता ने इस एक्सीडेंट के बाद अपनी खुन्नस कार पर निकाली और उसपर जमकर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बा जफराबाद में यादव चाय भंडार के पास कुछ लोग खड़े होकर चाय पी रहे थे उसी दौरान केराकत से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया जिससे एक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन को घायल अवस्था में सदर अस्पताल भेजा गया था जहां दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।