
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
जौनपुर. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को पहुंचे जौनपुर के मछली शहर। हां उन्होंने तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। फौजदार इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी में फिर से योगी सरकार को लाने की अपील की। गडकरी ने कहा कि मैं आपको वचन देता हूं, विश्वास दिलाता हूं कि एक बार फिर सीएम योगी पर भरोसा जताएं, फिर यूपी की सड़कें यूरोपियन स्टैंडर्ड ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसी होंगी। मैं झूठ नहीं बोलता, करके दिखाउंगा।
गडकरी बोले, मेरे पास मंत्रालय भी ऐसा है, जहां पैसों की कोई कमी नहीं है। प्रदेश मांगते-मांगते थक जाएंगे, लेकिन हम देते-देते नहीं थकेंगे। मैं वचन देता हूं कि डबल इंजन की सरकार बनने दीजिए, यूपी में आने वाले पांच वर्षों में लाख करोड़ के काम होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी से गुंडाराज को उखाड़ फेंका है। माफियाराज को बुलडोजर के नीचे दबा दिया है। अब पूरा देश योगी आदित्यनाथ को इस बात के लिए याद करता है कि उन्होंने यूपी को माफिया से मुक्ति दिलाकर, यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि योगी जी ने यूपी को एक नई पहचान दिलाई है। भारतीय जनता पार्टी वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा तो कार्यकर्ताओं और देशभक्तों की पार्टी है, जब हमारी सरकार यूपी में नहीं थी, तब की स्थिति और आज की स्थिति की तुलना करें तो फर्क साफ पता लग जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने यूपी को गुंडा मुक्त किया। सुशासन लाकर दिखाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने राम राज्य का जो सपना देखा था उसे योगी आदित्यनाथ ने साकार किया।
उन्होंने कहा मेरी अपील है कि यूपी में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाएं। मैं उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दूंगा। उत्तर प्रदेश में कोई कमी नहीं है। यह धनवान है, लेकिन जनता गरीब है।
Published on:
20 Dec 2021 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
