28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 राउंड फायरिंग के बाद पकड़े गए दो कुख्यात बदमाश सुभाष यादव और प्रदीप राजभर

यूपी के जौनपुर में बड़ी मुठभेड़, ताबडतोड़ फायरिंग के बीच पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीन सिपाही घायल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 28 Jun 2018, 3:55 PM IST

Encounter

मुठभेड़

जौनपुर. केराकत कोतवाली के शिवरामपुर गांव में बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। करीब 30 राउंड हुई फायरिंग के दौरान दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। चार बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। तीन सिपाही अनिल राय, नागेंद्र और अखिलेश घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग कर दी गई है।


देवकली के पसेवा गांव निवासी गोरख यादव और सुभाष यादव का गैंग है। इसमें गोरख यादव कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आया है। आते ही इसने गेल कंपनी के ठेकेदार सिद्धार्थनगर जनपद के कुर्जा खेसरहा निवासी विजय पांडेय को फोन कर 5 लाख की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर उसका काम भी बंद करवा दिया। इसके बाद ठेकेदार ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया तो पुलिस सक्रिय हुई। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक पर सवार गोरखनाथ यादव समेत 6 बदमाश बेहड़ा गांव की तरफ आ रहे हैं।

खबर लगते ही थानागद्दी चैकी इंचार्ज संजीव कुमार सिंह, कोतवाल शशिभूषण राय ने शिवरामपुर कला स्थित देव इंटरनेशनल स्कूल के पास टीम के साथ घेराबंदी कर दी। तभी बाइक सवार बदमाश आते दिखाई दिए तो उन्हें रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख मुड़ कर भागने लगे। टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। मुठभेड़ में केराकत कोतवाली में तैनात आरक्षी नागेंद्र, अखिलेश और थानागद्दी चैकी पर तैनात अनिल राय जख्मी हो गए।

बदमाश पीछा छूटता न देख बाइक सड़क पर छोड़ खेत में भागने लगे। इस पर टीम ने दौड़ा कर बंबावन निवासी सुबाष यादव और वाराणसी के फूलपुर निवासी प्रदीप राजभर को गिरफ्तार कर लिया। बाकी चारों फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान घायल दोनों बदमाश और सिपाहियों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिपाहियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लगते ही जिले भर की पुलिस को सक्रिय कर दिया गया। सीमा को सील करते हुए कांबिंग करा दी गई। एएसपी सिटी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दो बदमाशों को पकड़ा गया है। पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा।
By Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग