
पीएम माेदी पर कमेंट करने वाला गिरफ्तार
जौनपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीम ने सर्विलांस के माध्यम से उसे चेन्नई से गिरफ्तार किया है। जिले में लाने के बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
जौनपुर कोतवाली पुलिस ने मामले को स्वतः संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनमोहन मिश्रा बताया जा रहा है।
जौनपुर के रहने वाले मनमोहन मिश्रा पर आरोप है कि उसने तीसरी लहर को देखते हुए अवैज्ञानिक तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। मोदी नरेंद्र मोदी अभद्र टिप्पणी की है। सोशल मीडिया के पोस्ट वायरल हुई तो शिकायतें पुलिस विभाग को मिलनी शुरू हो गईं। इसको देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन चेन्नई मिली तो टीम वहां के लिए रवाना हो गई। वहां न्यायालय से अनुमति लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जौनपुर लाया गया। यहां उसका चला न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनमोहन मिश्रा यूट्यूब पर पीएम नरेंद्र मोदी और कोविड-19 को लेकर अमर्यादित टिपण्णी कर रहा था।
By Javed Ahmad
Published on:
16 Aug 2021 09:46 pm
