14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPPCS-J 2022 Result : जौनपुर के स्नेहिल ने बढ़ाया जनपद का मान, पहले प्रयास में हासिल की चौथी रैंक

UPPCS-J 2022 Result : उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज-2022 परीक्षा (UPPCS-J 2022 Result ) का परिणाम आ चुका है। इस परीक्षा में कानपुर की निशि ने टॉप किया है। वहीं शिराजे हिन्द के नाम से मशहूर जौनपुर के होनहार स्नेहिल कुंवर सिंह ने इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान पाकर पूरे जिला का मान बढ़ा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jaunpur News

Jaunpur News

UPPCS-J 2022 Result : शिराज-ए-हिन्द में एक नया नगीना स्नेहिल कुंवर सिंह के रूप में जड़ गया है। जौनपुर के लाल स्नेहिल ने कल जारी हुए UPPCS-J 2022 Result में पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त कर जिला का मान पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। स्नेहिल ने इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों और दोस्तों को दिया है। 22 वर्षीय स्नेहिल ने यह कारनाम पहले ही प्रयास में कर दिखाया है जिससे उनके परिजनों में ख़ुशी की लहर है।

शुरू से स्नेहिल रहे हैं मेधावी

लाइनबाजार थानाक्षेत्र के भगवती कालोनी के रहने वाले सुनील कुमार सिंह के सबसे छोटे पुत्र स्नेहिल बचपन से ही होनहार रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल तक की पढ़ाई जिले हुई। उसके बाद पिता का ट्रांसफर दिल्ली होने के बाद इंटर दिल्ली बोर्ड से किया जहां पूरे दिल्ली में टॉप किया था। स्नेहिल कुंवर सिंह ने उसकी बाद लॉ की पढ़ाई की और कई रिसर्च वर्क किया। उनके रिसर्च वर्क कई विदेशी जर्नल्स में प्रकाशित हो चुका है।

पहले ही प्रयास में पास की परीक्षा

स्नेहिल ने UPPCS-J 2022 में एग्जाम दिया और पहले ही अटेम्प्ट में चौथी रैंक लाकर जिले का मान बढ़ा दिया। स्नेहिल के पिता सुनील कुमार उप क्षेत्र प्रमुख, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत हैं। इनके बड़े भाई डॉ अमित कुमार सिंह जौनपुर में कृषि वैज्ञानिक के पद कार्यरत हैं। वहीं एक भाई इंजीनियर अंकित कुमार सिंह जापान में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। स्नेहिल के पिता उसकी कामयाबी पर खुश हैं।