15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

University News: वंदना सिंह बनीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रह चुकी हैं प्रोफेसर

Lucknow : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्वांचल और गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए कुलपतियों की नियुक्ति की है। कुलपति के आदेश के क्रम में इलाहबाद विश्ववविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को पूर्वांचल की कुलपति नियुक्त किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
jaunpur.jpg

प्रोफेसर वंदना सिंह को पूर्वांचल की कुलपति नियुक्त किया है।

Lucknow : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के पद इलाहबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नवीन नियुक्ति दी है। इस बाबत राजभवन के अपर मुख्य सचिव राजयपाल डॉ सुधीर बोबडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोफेसर वंदना सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 19वें कुलपति का पदभार जल्द ही संभालेंगी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कमेस्ट्री की हैं प्रोफेसर
प्रोफेसर वंदना सिंह पिछले कई वर्षों से इलाहबाद विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान (कमेस्ट्री) की प्रोफेसर हैं। वो जल्द ही विश्वविद्यालय के 19वें कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।


तीन साल 7 दिन रहा कुलपति निर्मला मौर्या का कार्यकाल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या का कार्यकाल तीन साल सात दिन का रहा। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय का नैक मूल्यांकन, दंतोपड़ी ठेगड़ी विधि संकाय, इंडोर स्टेडियम, संचार विभाग में साउंड प्रूफ हॉल, अमृत सरोवर आदि काम कराए गए।