27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने दहेज में मांगी कार, पत्नी ने उठाया ये क़दम

पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस, जांच शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
dowry

dowry harassment

जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर के युवक को दहेज में कार मांगना महंगा पड़ गया। पत्नी ने तंग आकर पति, जेठ, जेठानी, ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते कोतवाली में तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज हुआ।


पीड़ित विवाहिता बबिता सिंह का आरोप है कि ग्राम मल्थरा थाना फूलपुर वाराणसी निवासी प्रिंस सिंह के साथ 2015 में उसकी शादी हुई थी। इसमें 3 लाख रुपये नकद दिया गया था। इसके अलावा जितना हो सका था मायके वालों ने सहयोग के रूप सामान दिया था। शादी के बाद से ससुराल वाले कार की माँग करने लगे और रोज प्रताड़ित भी करते रहे।

इस पर पिता ने शादी के कुछ दिन बाद विदाई करा कर मायके लेते आए। तब भी ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग करते रहे। कार न देने पर विदा कराकर ससुराल नहीं ले जारहे हैं। ससुराली पक्ष के लोग उसे दिमागी रूप से कमज़ोर साबित करने में भी लगे हैं। बबिता सिंह की तहरीर पर केराकत कोतवाली में पति, जेठ, जेठानी, 2 ननद के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग