
पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है
जौनपुर. जिले के मुंगराबादशाहपुर थानांतर्गत सतहरिया गांव में सोमवार की रात पति और पत्नी एक साथ कमरे में सोए थे। सुबह विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फांसी से झूलता मिला। परिजन को पता चला तो उन्होंने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
सतहरिया गांव के रहने वाले राजेश सरोज पत्नी सोना सरोज 26 के साथ सोमवार को कमरे में सोया था। सुबह उठते ही वो शोर मचाने लगा। परिजन और आसपास के लोग जुटे तो सभी वहां का नजारा देख दंग रह गए। कमरे के भीतर सोना सरोज का शव साड़ी के सहारे छत के चुल्ले से झूल रहा था। पति की दलील थी कि उसे भनक ही नहीं लगी कि कब ये हो गया।
परिजन एहतियातन सोना को उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सतहरिया चैकी प्रभारी देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में ले लिया और मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी।
खबर मिलते ही रोते-बिलखते मायके वाले भी पहुंच गए। वहां सभी ने हंगामा खड़ा कर दिया। ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गए।
मृतका के पिता खेमईपुर बनवारीपुर केशरी प्रसाद सरोज ने पति राजेश सरोज, देवर दीपक सरोज, सास बदामा देवी व ससुर रामसमुझ के विरुद्ध तहरीर दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की बात कही जा रही है।
हालांकि पुलिस भी पूरे मामले को दहेज हत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि एक ही बिस्तर पर सोने के दौरान पत्नी का इतना बड़ा कदम उठा लेना और पति की नींद न टूटना कई तरह से सवाल खड़े कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द की खुलासा किया जायेगा।
input- jawed ahmed
Published on:
07 Aug 2018 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
ट्रेंडिंग
