16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति से विवाद के बाद महिला ने आग लगाकर दी जान, जिले की क्राइम की अन्य खबरें

जलालपुर थाना क्षेत्र के खेवसीपुर गुलरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

3 min read
Google source verification
jaunpur crime news

जौनपुर क्राइम न्यूज

जौनपुर. सरायख्वाजा क्षेत्र के अतरौड़ा गांव में बीती रात पति पत्नी के आपसी विवाद में एक महिला ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताते हैं कि 32 वर्षीया मंजू देवी और उसका पति धर्मेन्द्र आये दिन आपस में मारपीट एवं गाली-गलौज किया करते थे।

शनिवार को भी किसी बात को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हुआ और मामाला आगे बढ़ने पर मंजू ने मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल कर आग लगा लिया और बुरी तरह से झुलस कर उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । मृतका अपने पीछे तीन दुधमुंहे बच्चों को छोड़ गई । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


ससुर ने बहू को लाठियों से पीटा
जलालपुर थाना क्षेत्र के खेवसीपुर गुलरा गांव के यादव बस्ती में आपसी रंजिश को लेकर चचेरे ससुर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर चचेरी बहू की लाठ-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दिया। जिससे बहु गम्भीर रूप से घायल हो गयी । बताते हैं कि 30 वर्षीय सुमन यादव पत्नी संजय यादव से अपने पड़ोसी चाचा राजपत यादव से पारिवारिक रंजिश चल रही थी कि जिसको लेकर रविवार कि सुबह दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। राजपत यादव अपनी पत्नी दुलारी के साथ मिलकर चचेरी बहू के दरवाजे पर पहुँचकर सुमन देवी को पीट दिया जिससे वह गम्भीर रूप घायल हो गयी । इसी बीच किसी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दिया । पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर इलाज व मेडिकल मुवायना कराकर मामले को थाने में संज्ञान में दिया।

पिकअप की चपेट मे आने से चालक की मौत
सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चैरवा गांव के पास सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके सवारी बैठा रहे जीप चालक की तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गयी। बताते हैं कि सरपतहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय महेन्द्र यादव कमांडर जीप लेकर रविवार को शाहगंज जा रहे थे । थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर जीप खड़ी करके सवारी बैठाने लगा, इतने मे सुलतानपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट मे आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन फानन मे उसे उपचार हेतु शाहगंज अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को थाने पर लाए। पुलिस सक्रियता दिखाते हुए पिकअप को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। युवक की मौत से गांव मे कोहराम मच गया । मृतक गरीब परिवार का था और जीप चलाकर हीं अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

लड़की के साथ गिरफ्तार
केराकत पुलिस ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को नाबालिक लड़की के साथ रविवार दोपहर में क्षेत्र के ग्राम औरी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । नाबालिक लड़कीं को मेडिकल जांच के लिये जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संदीप पुत्र केसर निवासी ग्राम अमरौना थाना चन्दवक ने केराकत क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक लड़कीं को चार दिन पहले बहलाफुसलाकर कर भगा ले गया था। नाबालिक लड़कीं के पिता के आवेदन पर आरोपी संदीप के खिलाफ धारा 363,366,7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केराकत कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। तब से संदीप फरार चल रहा था।

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

मुंगरा बादशाहपुर कस्बे के साहबगंज मुहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गयी । बताते है कि नगर के साहबगंज मुहल्ला निवासी विनोद कुमार सरोज की 24 वर्षीया पत्नी हेमा रोज की तरह शनिवार की रात खाना खा कर सोने चली गयी । रविवार को प्रातः जब नही उठी तो परिजन उसे उठाने गए तो देखा कि हेमा बिस्तर पर अचेत पड़ी थी । परिजन तत्काल हेमा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चायें हो रही है।

BY- JAVED AHMED