
कपास की बंपर आवक ।
झाबुआ. मंडी में कपास का भाव 9200 पर खुला। एक बार फिर भाव कम देने को लेकर किसानों और व्यापारियों में गहमागहमी की स्थिति बन गई। मंडी में व्यापारी राज ट्रेडर्स के कर्मचारियों ने सुबह 7 से 8 बजे के बीच 9200 के भाव से 2 क्विंटल कपास खरीदा था। फिर कुछ सामाजिक संगठन के लोग पहुंचे और भाव पर विवाद करने लगे। इसके बाद व्यापारियों ने खरीदी बंद कर दी। इस दौरान सामाजिक संगठन के लोगों ने कपास के भाव कम देने को लेकर व्यापारियों से काफ ी देर तक बहस की। मंडी कर्मचारी व्यापारियों और किसानों में सामंजस्य नहीं बना सके।
कर्मचारियों ने व्यापारी अजय पुरोहित को विवाद की जानकारी दी। व्यापारी पुरोहित के समझाने पर किसान और सामाजिक संगठन के लोगों ने तय भाव पर कपास का सौदा करने पर सहमति जताई। शाम 4 बजे तक लगभग 18 00 क्विंटल कपास खरीदा गया। लगभग 1000 क्विंटल कपास मंडी के बाहर व्यापारियों ने खरीदा। मंडी में 8 कैमरे लगाए हैं, जो बंद हैं। मंडी उपनिरीक्षक अजय भूरिया ने बताया कि केबल के कारण कैमरे बंद हैं। हाई मास्ट लैंप भी बंद है जबकि रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। रविवार सुबह 6 बजे से मंडी में कपास लेकर किसान पहुंचने लगे। खरीदी शुरू होने के पहले ही किसी वाहन से गेट टूट गया। सुबह ही मंडी में पहुंचने के मुख्य रास्ते पर भारी भरकम लोहे का गेट धराशाई हो गया। जिसे हटाने में मशक्कत करना पड़ी।
इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गेट को एक और से पत्थरों की ओट लगाकर व दूसरी तरफ से रस्सी बांधकर खड़ा किया। टूटे गेट से ही लोगों का आना जाना लगा रहा। दिनभर आने जाने वाले लोगों के ऊपर गेट ना गिर जाए इस हादसे का अंदेशा बना रहा।
किसान तो फ सल बेचने के लिए तैयार थे
&सुबह विवाद की जानकारी मिली। यहां आकर देखा तो कुछ लोग व्यवस्था बिगाडऩे में लगे थे। किसान तो फ सल बेचने के लिए तैयार थे लेकिन दूसरे लोग उन्हें उकसाने का काम कर रहे थे। सभी व्यापारियों ने एकमत में कहा कि जिसे मंडी में उपज बेचना हो बेचे, जिसे नहीं बेचना चले जाएं। विवाद ना करें। इसके बाद मामला शांत हुआ।
अजय पुरोहित, व्यापारी राज ट्रेडर्स
लाइट बंद है यह जानकारी नहीं
&हम सुबह पहुंचे। इसके पहले ही मंडी का गेट टूटा था। कोई अज्ञात वाहन ने मंडी का गेट तोड़ा था। सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण कुछ पता नहीं चला। मंडी में कुछ लोग सुबह बर्बाद कर रहे थे, जिन्हें व्यापारियों ने समझाइश दी। सुबह 9 बजे बाद खरीदी शुरू हुई। लाइट बंद है यह जानकारी नहीं है।
अजय भूरिया, उपनिरीक्षक, कृषि उपज मंडी झाबुआ
दो महिला कर्मियों को ट्रैफि क संभालने भेजा
सुबह मंडी में दो महिला ट्रैफि क कर्मियों की ड्यूटी यातायात व्यवस्था बनाने में लगाई गई। इस दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई। महिला यातायात कर्मियों द्वारा व्यवस्था न बना पाने के बाद मंडी कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद दो यातायात जवान पहुंचे, तब कहीं जाकर यातायात में सुधार हुआ।
Published on:
07 Feb 2022 12:10 am
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
