24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतों के प्रवचन सुनने उमड़े लोग,संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें

एकात्म यात्रा का तारखेड़ी में स्वागत के बाद जिले से सम्मान पूर्वक संतों को विदाई दी, संतों के प्रवचन सुनने उमड़े लोग

2 min read
Google source verification
jhabua ekatm yatra

झाबुआ. आदि गुरू शंकराचार्य की अष्टधातु की प्रतिमा निर्माण के लिए धातु संग्रहण के लिए निकाली जा रही एकात्म यात्रा ने राणापुर, झाबुआ, मेघनगर, थांदला, पेटलावद एवं तारखेडी में भ्रमण करते हुए शुक्रवार को धार जिले में प्रवेश किया। एकात्म यात्रा के तारखेडी में प्रवेश पर स्वागत कर संगोष्ठी आयोजित की गई।

संगोष्ठी में संत संवित सोमगिरी महाराज ने भारतीय संस्कृति के महत्व और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन जीने के सिद्धातों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सौर उर्जा उत्पादन एवं उपयोग का भी आह्वान किया। संत सोमगिरी ने जीवन में सकारात्मकता अपनाने एवं प्रकृति के अनमोल खजाने भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण का सरंक्षण करने की बात कही। उन्होंने कहा, मनुष्य को जीवन में सद्कर्म करना चाहिए। उन्होंने बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों को आत्मसात करने का आह्वान किया। बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए भू्रण हत्या और महिला अत्याचार के विरोध में खड़े होने की बात कही।

संत भूमानंद सरस्वती ने आम जन से जीवन दर्शन के बारे में संवाद किया। एकात्म यात्रा में शामिल संत संवित सोमगिरी, भूमानंद सरस्वती महाराज एवं मप्र गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष नारायण व्यास एवं अन्य यात्रा दल सदस्यों का स्वागत विधायक निर्मला भूरिया, कलेक्टर आशीष सक्सेना, एसपी महेशचंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ने पारंपरिक नृत्य के साथ पुष्पमाला व पुष्पवर्षा कर किया। यात्रा में ध्वज, चरण पादुकाएं, कलश का पूजन करके तारखेड़ी में यात्रा की अगवानी की। महिलाएं एवं बालिकाएं कलश सिर पर उठाए यात्रा में शामिल हुईं। इस अवसर साधु संतों का पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। संतों ने कन्या पूजन किया। मप्र गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष व्यास ने एकात्म यात्रा के आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उक्त यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी।

यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह बनाए स्वागत द्वार
एकात्म यात्रा के स्वागत अभिनंदन के लिए यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा धातु के कलश में ग्राम पंचायत की मिट्टी का संग्रहण कर यात्रा में भेंट किए गए। शुक्रवार को ग्राम तारखेड़ी में विधायक निर्मला भूरिया, कलेक्टर आशीष सक्सेना, पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन, एडीएम एसपीएस चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने यात्रा में आए संतों को जिले की संस्कृति से जुडे गुड्डे, गुडिय़ा एवं तीर-कमान एवं विश्वमंगल हनुमान का चित्र प्रतीक स्वरूप भेंट कर एकात्म यात्रा को धार जिले में प्रवेश के लिए विदाई दी।

'नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा को बंद करें
उमरकोट. ग्राम पंचायत में गुरुदेव महामंडलेश्वर एवं प्रणव गुरुजी ने धर्म सभा को संबोधित किया। इसमे शंकरचार्यजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। संतों ने लोगों ने नशा मुक्ति एवं दहेश प्रथा को बंद करने का आह्वान किया। जनजागरण एकात्म यात्रा में उमरकोट ग्राम में स्वागत हुआ। इसमें ग्राम के चितरंजन सिंह राठौर, विधायक निर्मला भूरिया, पेटलावद राजस्व विभाग से राजाराम पाटीदार, मजर अली, शंकरलाल चौधरी, मोहनलाल चौधरी, भाजपा रामा प्रवक्ता बसंत डोडिया , विजेंद्र सिंह राठौर, खेलसिंह अमलिया, ग्राम सरपंच मोहन डामोर ,बांधू सिंग झिरी, भूरालाल राठौर, छीतू भूरिया, बापुसिंह, मंडल अध्यक्ष आनंदीलाल पटेल, यशवर्धन राठौर, दिग्विजयसिंह राठौर, उमा कुशवाह, निशा चौधरी एव सीमा यादव यात्रा में शामिल हुईं।