18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार आलीराजपुर क्षेत्र से मिला लोकसभा का टिकट

रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से अनीता चौहान के भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर कार्यकर्ता पहुंचे

2 min read
Google source verification
पहली बार आलीराजपुर क्षेत्र से मिला लोकसभा का टिकट

पहली बार आलीराजपुर क्षेत्र से मिला लोकसभा का टिकट

आलीराजपुर. झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र से अनीता चौहान का नाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर छा गई। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के बीच वे खुशी के चलते भावुक हो गई। उनकी आंखों से आंसू झलक आए। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौक चौराहों पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। गौरतलब है कि अनिता चौहान दो बार से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं इनके पति नागरसिह चौहान २००३ में पहली बार विधायक चुने गए थे। वर्तमान में वे मप्र शासन में वन एवं पर्यावरण मंत्री है। बोलीं, सुना तो विश्वास ही नही हुआ झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र से अनिता नागरसिंह चौहान का नाम जब घोषित हुआ तो वे अपने घर पर थी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जब उन्हें फोन पर बधाई दी तो वे अंचभित हो गई। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ की उनका नाम सांसद प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने घोषित किया है। वे आलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 2015 से आसीन हैं। भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साध लिए क्षेत्र के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अनिता चौहान जैसी पढ़ी-लिखी सुशिक्षित आदिवासी महिला को टिकट देकर भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साथे हैं। उनको टिकट मिलने जिले की राजनीति में बेहद अप्रत्याशित और चौंकाने वाले निर्णय है। उन्हें टिकट मिलेगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। क्योंकि दावेदारों में उनका नाम कहीं से कहीं तक ऊपरी तौर पर सर्वे व चर्चाओं में कहीं पर नहीं था। लेकिन भाजपा केंद्रीय नेतृत्व हमेशा चौकानें वाले फैसले लेने के लिए जाना जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि भाजपा ने रतलाम लोकसभा सीट जो कि आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। उस पर आदिवासी महिला को टिकट देकर कांग्रेस पर प्रारंभिक बढ़त बना ली है। उनके टिकट मिलने से भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। कई जगह भाजपा समर्थकों ने आतिशबाजी की। इनके पति नागरसिंह चौहान 2003 से 2018 लगातार तीन बार आलीराजपुर विधानसभा के विधायक रहे। 2023 का चुनाव पुन: जीतकर नागरसिंह चौहान वन एवं पर्यावरण व अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। इनके एक पुत्री और पुत्र है। जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से टिकट मिलना इनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचेंगी तो आलीराजपुर क्षेत्र वासियों के लिए भोपाल के बादा अब दिल्ली तक सीधी पहुंच होगी। निसंदेह यह आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर जिले के लिए यह बेहद गौरव व उपलब्धि पूर्ण बात होगी। रतलाम संसदीय क्षेत्र एक नजर मे 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम विजयी गुमान सिंह डामोर भाजपा प्राप्त मत 696103 कांतिलाल भूरिया कांग्रेस प्राप्त मत 605467 हार-जीत का अंतर 90636 पिछले लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र की स्थिति. कुल विधानसभा - 08 कांग्रेस - 05 भाजपा - 03 मौजूदा सांसद का टिकट कटने की वजह आंतरिक रूप से पार्टी में उनके गहन विरोध को बताया जा रहा है। कई ऐसे नेता हैं जो खुलकर तो कुछ नहीं बोले रहे थ,े लेकिन अंदर ही अंदर वे असंतुष्ट बताए जा रहे थे। हालांकि उनके कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र में 8 लेन एक्सप्रेस-वे, माछलिया घाट में फोरलेन का निर्माण और दाहोद इंदौर रेल प्रोजेक्ट के लिए बजट में लगातर राशि का प्रावधान किया गया। ००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००