
Jobat MLA Kalavati Bhuria passed away
झाबुआ. जिले की जोबट विधायक और कांग्रेस की कद्दावर नेता कलावती भूरिया का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। भूरितया पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुई थी जिनका इलाज इंदौर में चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले के जोबट विधायक और कांग्रेस की कद्दावर नेता से कलावती भूरिया का निधन हो गया है। वे पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुई थी और उनका इलाज इंदौर में चल रहा था। वे वहां जिंन्दगी और मौत से संघर्ष कर रही थीं। शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांसे ली। कांग्रेस के युवक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी सादगी, सरलता और कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी सादगी, सरलता और कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। निश्चित ही उनका जाना पूरे झाबुआ-आलीराजपुर जिले सहित प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। आदिवासी अंचल को एक बड़े सदमे से कम नही है। उनकी मौत के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
Published on:
24 Apr 2021 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
