17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान को छप्पन भोग लगाकर उतारी आरती

खेड़़ापति हनुमान मंदिर व कालिका माता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

2 min read
Google source verification
jj

भगवान को छप्पन भोग लगाकर उतारी आरती

झाबुआ. कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी गली स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर एवं नेहरू मार्ग स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी महाकालिका माता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमानजी एवं वरुण देवता को छप्पन भोग लगाया। वहीं कालिका माता मंदिर में महाकालिका को भोग लगाकर प्रसादी वितरण हुआ। खेड़ापति हनुमान मंदिर पर मंदिर समिति के साथ संकल्प ग्रुप, अरोरा समाज, सोनी समाज ने मिलकर यह आयोजन किया। शुक्रवार शाम 5.30 बजे मंदिर में हनुमानजी का विशेष श्रृंगार सेवक प्रकाशचन्द्र त्रिवेदी ने किया। इसके बाद भगवान की प्रतिमा के सम्मुख छप्पन भोग लगाया। वहीं मंदिर में वरुण देवता को भोग लगाकर पूजन की गई। छप्पन भोग में तरह-तरह के व्यंजन भक्तों द्वारा अपने घरों से बनाकर लाए थे। शाम 6.15 बजे महाआरती हुई। इसमें अतिथि के रूप में महिला निराश्रित एवं बाल आश्रम की अध्यक्ष उषा जैन एवं रश्मि शर्मा के साथ महाआरती में संकल्प ग्रुप से अध्यक्ष भारती सोनी, रोटरी क्लब से वरिष्ठ रोटेरियन यशवंत भंडारी, आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट से राजेश नागर, हनुमान टेकरी सेवा समिति से सुधीरसिंह कुशवाह, रोटरी क्लब आजाद से अजय रामावत, सकल व्यापारी संघ से नीरजसिंह राठौर, जैन सोशल ग्रुप से पंकज जैन मोगरा, स्वर्णकार समाज से ओमप्रकाश सिद्धड़, चेतन सोनी, गोपाल सोनी, त्रिवेदी समाज से ज्योति त्रिवेदी, लीला त्रिवेदी, शशिकांत त्रिवेदी, अरोरा समाज से सत्यनारायण अरोरा, हार्दिक अरोरा, हेमेंद्र अरोरा, अरुण अरोरा, अजय अरोरा, राधा अरोरा, श्यामल अरोरा, आकांक्षा अरोरा, पुष्पा अरोरा, मंजु अरोरा के साथ कृष्णा तिवारी, संगीता शाह, रेखा माहेष्वरी सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति से जुड़े सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। महाआरती बाद महाप्रसादी में छप्पन भोग का प्रसाद सभी को वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर पसिर में जमकर आतिशबाजी की गई।

कालिका माताजी का किया श्रृंगार
कार्तिक पूर्णिमा पर शहर के नेहरू मार्ग स्थित प्राचीन दक्षिणी मुखी महाकालिका माता मंदिर पर शाम 7.30 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर में महाकालिकाजी का सुंदर श्रृंगार पूजारी राजेंद्रपुरी गोस्वामी ने किया। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। बाद माताजी को लगाए छप्पन भोग का प्रसाद सभी भक्तों को वितरित किया गया।

गंदगी और दुर्गंध के बीच महिलाओं ने किया दीपदान
कार्तिक की पूनम पर महिलाओं ने छतरी घाट पहुंचकर दीपदान किया। घाट पर मल मूत्र के साथ किनारों पर संड़ाध मार रही गंदगी पसरी थी। तालाब का पानी असहनीय बदबू मार रहा था। गंदे सड़े गले कचरे से युक्त तालाब के किनारों को देख यहां दीपदान करने पहुंचने वाली महिलाएं नाराज हुई। सविता चौधरी, भावना माहेश्वरी, तारावती त्रिवेदी, अंजली शर्मा सहित दो दर्जन महिलाओं ने आक्रोशित होकर बताया कि नगर पालिका की जिम्मेदारी होने के बाद भी त्योहार पर सफाई न करवाना और महिलाओं की जरूरत को नहीं समझना निंदनीय है। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा घाट की उपेक्षा की गई एवं पर्व के दिन भी यहां पर सफाई नहीं की गई। यहां पहुंची महिलाओं ने गंदगी एवं बदबू में बैठकर दीपदान किए। सांस लेने में भी समस्या हुई। महिलाओ को लेकर पहुंचे परिजनों ने भी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।