
एमपी के ग्राम बड़ा घोसलिया में इस तरह हर घर के बाहर रामायण की चौपाई और ज्ञान के दोहे लिखे गए हैं।
अक्सर लोग बुरी और नकारात्मक शक्तियों से बचाने और घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए घरों के बाहर स्वास्तिक का निशान, भगवान गणेश जी या हनुमान जी की प्रतिमा और तस्वीरें लगाते हैं. या फिर घर को खूबसूरत दिखाने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं...लेकिन ये मध्य प्रदेश मेें एक जगह ऐसी भी है जहां हर घर के बाहर रामायण की चौपाइयां लिखी हैं, ज्ञान बढ़ाने वाले दोहे लिखे हैं। इस गांव में किया गया ये अनूठा प्रयोग आपको भी हैरान कर देगा...
दरअसल झाबुआ के आदिवासी अंचल के मेघनगर विकासखंड के बड़ा घोसलिया गांव में लबाना समाज के 54 परिवार के 350 सदस्य रहते हैं। यहां के हर घर की दीवार पर रामायण की चौपाई और ज्ञान के दोहे लिखे हैं।
इसके पीछे का उद्देश्य इतना है कि जब बच्चे और युवा घर से बाहर निकले तो सबसे पहले उनकी नजर इन चौपाई और दोहों पर पड़े। वे धर्म व संस्कृति से जुड़ाव महसूस कर सके। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान इस विचार ने जन्म लिया। इसके बाद गांव के युवाओं ने यह कार्य किया। अब बाहर से आने वाले लोग अचंभित हो जाते हैं।
हमारी इस पहल का एक मात्र उद्देश्य सिर्फ इतना है कि युवा पीढ़ी अपने सनातन धर्म और संस्कृति से खुद को जोड़ सके। जब हम एक ही बात को बार-बार दोहराते हैं तो वह जीवन में उतरने लगती है। इसी वजह से हमने गांव के हर घर पर रामायण की चौपाई और दोहे लिखे गए हैं।
बाबूसिंह हाड़ा, गांव के पटेल
Updated on:
21 May 2024 03:25 pm
Published on:
21 May 2024 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
