
झाबुआ. हिन्दुत्व के प्रति हमें पूरी तरह निष्ठावान रहना होगा। कोई भी ताकत अयोध्या में रामलला के मंदिर को बनने से रोक नहीं सकती। आज हिन्दू मर्यादा एवं संस्कार से जुडऩा भुल रहे हैं। माता शबरी ने केवल संकल्प किया था कि उनके प्रभु राम एक दिन जरूर आएँगे और वह संकल्प पूरा करने भगवान श्रीराम स्वयं उनके घर तक पहुंचे थे। हिन्दू को अपनी पहचान बनाना होगी। यह बात गुरुवार को स्थानीय राजवाड़ा चौक पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से आयोजित शौर्य यात्रा के अवसर पर हुई धर्म सभा को संबोधित करते हुए मालवा प्रांत प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहदास महाराज ने कही। राजवाड़ा चौक से विशाल शौर्य यात्रा रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। रामलला के वास्ते खाली कर दो रास्ते जैसे गगन भेदी नारों के साथ नगर में निकाली गई।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल एवं विश्व हिन्दूपरिषद के सेवादारों को हिन्दू धर्म के प्रति समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने अस्तित्व को जगाना होगा। वर्तमान में भी हमारे तीर्थ स्थल इस बात के प्रमाण है कि वहां हजारों की संख्या मे विदेशी आकर हमारे धर्म का अनुसरण करते हैं। इसलिये आज हम सभी को संकल्प लेना होगा कि अपने पूर्वजों द्वारा दिए ज्ञान को शिरोधार्य करके स्वयं के महत्व को पहचानें। यदि आज हमारे युवा संकल्प लें 24 घंटे अंदर ही अयोध्या में श्री रामलला का मंदिर बना सकते हैं। युवा का अर्थ ही वायु के समान गतिमान होना है। वायु के समान वेगमान होकर उसे शक्ति को जानकर सस्कारों से परिपूर्ण करना है।
धर्म सभा में संत श्यामदास, संत खुमसिंह महाराज ने भी अयोध्या मे जन्मस्थली पर श्रीराम मंदिर बनाने की बात कहीं । इस अवसर पर दीपक मकवाना, कृष्णाशाह, हिमांशु त्रिवेदी, राजू सोलंकी, लकी चौहान, सुनील भट्ट, अंतिम शर्मा, आशीष सोनी, राहूल डामोर आदि उपस्थित थे। शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। शोभायात्रा का नगर में आत्मीय स्वागत किया गया।
मंदिर-मठ की सुरक्षा का संकल्प लिया
मेघनगर. बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद ने शौर्य यात्रा निकाली। शौर्य यात्रा में विहिप कार्यकर्ता जयघोष करते हुए निकले। दशहरा मैदान पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसे हिन्दू संगठन के पदाधिकारियो ने संबोधित करते हुए मठ मंदिर की सुरक्षा, देश की अखंडता, गोमाता की रक्षा एवं लव जिहाद से हिन्दू लड़कियों को बचाने का संकल्प दिलाने के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में विहिप के प्रांत संयोजक महेश आंजना, महेश काग, रुस्तम चरपोटा, सुनील भट्ट, दिव्यराज राठौर, भुरू खतेडिय़ा, प्रखंड मंत्री लोकेश केवट, अल्पेश जाटव, अजय राठौर, अक्षय लालवानी, दर्पण पंचाल, नगर संयोजक चिराग राठौर, चंदन कोरी, नाना राठौर, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सचिन पांचाल के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Published on:
08 Dec 2017 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
