22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धा के साथ मनाई शनि जयंती, मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

पद्म वंशीय मेवाड़ा राठौड़ तेली समाज ने नगर में निकाली शोभा यात्रा

less than 1 minute read
Google source verification

झाबुआ

image

Binod Singh

May 20, 2023

श्रद्धा के साथ मनाई शनि जयंती, मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

श्रद्धा के साथ मनाई शनि जयंती, मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

झाबुआ. शहर में शुक्रवार को शनि जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस दौरान शहर के एक मात्र शनि नवग्रह मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पद्म वंशीय मेवाड़ा राठौड़ तेली समाज ने नगर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली।शनि जयंती पर नगर में धार्मिक उल्लास बिखरा रहा। सिद्धेश्वर कॉलोनी में स्थित शनि नवग्रह मंदिर में सुबह से दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। मंदिर के सेवक पंडित राधेश्याम जोशी ने बताया कि शनि जयंती पर मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। भगवान की प्रतिमा के महाभिषेक के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तों ने भगवान की प्रतिमा के समक्ष काले तिल, काला कपड़ा, तेल और उड़द अर्पित किए। दर्शन और पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। दोपहर दो बजे भगवान शनिदेव का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन प्रारंभ हुआ। पूर्णाहुति शाम 5 बजे हुई। वहीं शाम 7 बजे भगवान शनिदेव की महाआरती की गई।
गाजे-बाजे के साथ नगर में निकली शोभायात्रा
शनि जयंती पर सुबह 9 बजे श्री पद्म वंशीय मेवाड़ा राठौड़ तेली समाज ने मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। समाज के अध्यक्ष रामचंद्र राठौड़ ने बताया, गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल महिला-पुरुष ड्रेस कोड में चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह मातृ शक्ति ने गरबा नृत्य भी किया। गर्मी के मद्देनजर जगह-जगह सामाजिक संगठन और समाजजनों ने पानी और शीतल पेय का इंतजाम किया। शोभा यात्रा पुन: अपने शुरुआती स्थल पर आकर समाप्त हुई।