20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रशासन मुस्तैद, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव

ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया पूरा प्लान

2 min read
Google source verification

झाबुआ

image

Binod Singh

Aug 29, 2023

रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रशासन मुस्तैद, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव

रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रशासन मुस्तैद, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव

झाबुआ. त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में उमडऩे वाली खरीदारों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत रक्षाबंधन पर मुख्य बाजार में सुबह 10 से रात आठ बजे तक तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य बाजार को नो पार्किंग जोन घोषित करते हुए यहां खड़े किए जाने वाले वाहनों को भी हटाया जाएगा। रक्षाबंधन के एक दिन पहले से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
दरअसल रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ लगती है। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां खरीदारी के लिए आते हैं।इसका असर शहर के ट्रैफिक पर न हो, इसलिए विभाग ने व्यवस्था में बदलाव किए। मुख्य बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के साथ दोनों ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग जोन भी तय किए हैं। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलना पड़ेगी। मुख्य बाजार की ओर जाने वाले चार रास्तों पर स्टॉपर लगाकर जवानों की तैनाती की जाएगी।
अभी ये हैं हालात
शहर में 4 हजार से ज्यादा दो पहिया वाहन है। करीब 500 ऑटो रिक्शा चलते हैं। जबकि चार पहिया वाहनों का आंकड़ा भी लगभग 600 है। त्योहार पर आसपास के गांव खरडूबड़ी, पारा, ढेकलबड़ी, बाडक़ुआ, गोपालपुरा, कयड़ावद आदि गांवों से ग्रामीण खरीदी के लिए अपने दो पहिया वाहन से झाबुआ आते हैं। मुख्य बाजार संकरा होने से यहां पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गाडिय़ां खड़ी करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर दोपहर 1 से रात 8 बजे तक ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होता है। इसी हिसाब से ट्रैफिक विभाग ने अपना प्लान बनाया है, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
ऐसे रहेंगे इंतजाम
शहर के मुख्य चौराहे छतरी चौक बस स्टैंड से थांदला गेट तरफ आने वाले बड़े वाहन के साथ ही मनोकामना तिराहे से आजाद चौक, बॉबेल चौराहा और राजवाड़ा चौक से रूनवाल गली और लक्ष्मीबाई मार्ग के रास्ते पर ऑटो रिक्शा और चार पहिया वाहनों का आवागमन पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक हुड़ा से राजवाड़ा चौक तरफ, इमली तिराहे से राजवाड़ा चौक तरफ तथा खोडिय़ार माता मंदिर से राजवाड़ा तरफ आने वाले हर प्रकार के भारी वाहन व ट्रेक्टर-ट्रॉली के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।