
Vacation in Schools: यदि आप बच्चों के साथ कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद अब छुट्टियों का सालाना कैलेंडर जारी किया है। ऐसे में बच्चे, अभिभावक और शिक्षक सभी अपने अनुसार छुट्टियां पर यात्रा का प्लान बना सकेंगे।
पहले से ही छुट्टियों की जानकारी होने पर ट्रेन और लाइट के टिकट से लेकर होटल तक आसानी से बुकिंग कराई जा सकती है। इससे बजट के अनुसार खर्च किया जा सकेगा। नहीं तो ऐन मौके पर बुकिंग कराने पर अतिरिक्त राशि चार्ज देना पड़ जाता है।
इन छुट्टियों के अलावा महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि के अवकाश अलग है। वहीं साल में स्थानीय परिस्थिति के हिसाब से बारिश-बाढ़ या अधिक ठंड पड़ने पर भी कलेक्टर बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा पूरे मध्यप्रदेश के स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक कुल 31 दिनों की छुट्टियां मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा। इस तरह बच्चे 46 दिन गर्मी की छुट्टियों का मजा ले सकेंगे।
1 से 3 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश रहेगा। कुल तीन दिन छुट्टियां मिलेगी।
18 से 23 अक्टूबर तक के लिए अवकाश रहेगा। कुल मिलाकर 6 दिन की दीपावली की छुट्टियां मिलेंगी।
31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया। यानी बच्चे 5 दिन छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे।
Updated on:
14 Apr 2025 04:44 pm
Published on:
14 Apr 2025 04:44 pm
