झालावाड़

25 हजार में खरीदे 1 लाख 10 हजार के जाली नोट, दो गिरफ्तार

मिश्रोली थाना क्षेत्र में एक मकान में दो जनों के पास से एक लाख 10 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए। दोनों आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read

मिश्रोली (झालावाड़)। मिश्रोली थाना क्षेत्र में एक मकान में दो जनों के पास से एक लाख 10 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए। दोनों आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस थाना मिश्रोली की टीम को सोमवार रात नई आबादी में एक मकान में नकली नोट होने की सूचना मिली। इस पर मिश्रोली थानाधिकारी दिनेश कुमार शर्मा टीम के साथ नई आबादी में शाहिना बी के मकान पर पहुंचे। यहां तलाशी लेने पर पांच-पांच सौ के 221 नकली नोट बरामद किए। पुलिस ने मकान से शाहीना बी (42) पत्नी कल्लू व असलम (28) पुत्र नन्हे शाह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उन्होंने किसी व्यक्ति से ये नकली नोट 25 हजार में खरीदे थे। जिसे ये मिश्रोली कस्बे और आसपास चलाने की फिराक में थे।

एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई
जिले में नकली नोट के मामले बढ़ रहे है। मिश्रोली से पहले पुलिस ने झालरापाटन में गत 24 जनवरी को एक मकान से 2 लाख 46 हजार 400 रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। पुलिस ने अभियुक्तों से नकली नोट बनाने की सामग्री भी बरामद की थी।

Published on:
31 Jan 2023 07:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर