25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन-रात ड्यूटी दे रहे 112 पुलिसकर्मी, 24 घंटे नाकाबंदी

कोरोना का कहर: पिड़ावा में मेडिकल टीम भी तैनात
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Arun Tripathi

•

Updated: 12 Apr 2020, 3:34 PM IST

दिन-रात ड्यूटी दे रहे 112 पुलिसकर्मी, 24 घंटे नाकाबंदी

कोरोना का कहर: पिड़ावा में मेडिकल टीम भी तैनात,कोरोना का कहर: पिड़ावा में मेडिकल टीम भी तैनात,कोरोना का कहर: पिड़ावा में मेडिकल टीम भी तैनात

पिड़ावा. मेडिकल टीम के साथ पुलिस प्रशासन भी जान जोखिम में डाल कर क्षेत्र वासियों के लिए कोरोना यौद्धा के रूप में डटा है।
डिप्टी धन्नाराम चौधरी और सीआई महेश सिंह चारण के साथ पूरा पुलिस जाप्ता हर मोर्चे पर तैनात है। कड़ी धूप में चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर कस्बे वासियों की रक्षा कर रहे हैं। वर्तमान में 112 पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं। सभी पुलिसकर्मी लगभग 12 से 14 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। मार्गों पर 24 घंटे नाकाबंदी है।
-हर गतिविधि पर पैनी नजर
कस्बे वासियों को पुलिस की निगरानी में ही दूध व खाद्य पदार्थों का वितरण किया जा रहा है। कफ्र्यू के दौरान उपखंड अधिकारी द्वारा जारी पास धारकों को ही आने-जाने की अनुमति है।
-प्रशासन भी कर रहा जी तोड़ मेहनत
उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह और तहसीलदार लक्ष्मी नारायण प्रजापत के नेतृत्व में प्रशासन लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा है। मेडिकल के लिए तहसील स्थित मेडिकल कंट्रोल रूम में दवाइयों के लिए व्यवस्था की है। वहीं कंट्रोल रूम में बैठे अध्यापक व उपखंड कार्यालय के कर्मी भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जंग लड़ रहे हैं।
-नगर पालिका भी कर रही मेहनत
नगर पालिका के कर्मचारी सहित सफाईकर्मी भी लगे हैं। पालिका द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है। गली मोहल्लों में भी सफाईकर्मी हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कर रहे हैं।
-2 हजार लीटर दूध का वितरण
जीरो मोबिलिटी के चलते नगर में शनिवार को 2 हजार लीटर दूध की सप्लाई हुई। सरस दूध डेयरी के एमडी राकेश शर्मा ने बताया कि आइसोलिटेड गाड़ी से सप्लाई सुबह 6 बजे हुई। इसके बाद डोर टू डोर दूध का वितरण पुलिस की निगरानी में और अध्यापकों द्वारा कराया।
-दलेलपुरा रेड जान घोषित
शनिवार को कोरोना प्रभावित इलाके दलेलपुरा को रेड जान घोषित किया। सीआई चारण ने बताया की दलेलपुरा के अंदर जाने वाले मुख्य मार्गों की चार गलियों को चिह्नित कर गलियों में लाल कलर से कोरोना प्रभावित रेड जोन क्षेत्र आवागमन प्रभावित लिखा है। आवागमन पूरी तरह निषेध है।
-13 लोगों के लिए सैम्पल
कोरोना वाइरस प्रभावित नगर में 8, 9, 10 और 12 में शनिवार को मेडिकल विभाग की टीम, एएनएमए, जीएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर सर्दी, जुखाम, खांसी, सांस लेने में परेशानी की जानकारी ली। डॉ. विष्णु प्रशाद दांगी, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर खानपुर पिंकेश भावसार ने चिकित्सा विभाग के कार्मिकों द्वारा किए सर्वे का सत्यापन किया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक शरद शर्मा ने बताया की पिड़ावा के 12 और 1 सुनेल का सैम्पल लेकर जांच के लिए झालावाड़ भेजा। चिकित्सा विभाग के कन्ट्रोल रूम प्रभारी ब्लॉक हेल्थ सुपवाइजर प्रहलाद कुमार, मेल नर्स मनोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार हेमड़ा, आशा सुपरवाइजर विक्की भावसार, राकेश शर्मा, फार्मासीस्ट रूपेश शर्मा, चतुर्थ कार्मिक सुरेश कुमार आदि कुल 7 टीमों ने 297 घरों के 1679 सदस्य का सर्वे किया। इसमें आईएलआई के 3 मरीज मिले।

2 युवकों ने की आत्महत्या
असनावर. कस्बे में तड़के युवक ने घर के सामने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि तड़के करीब 5 बजे पीपली बाजार में रहने वाले युवक लोकेश कहार (19) पुत्र छीतरलाल ने आत्महत्या की। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।
वहीं थानाक्षेत्र के नयागांव मोह मदपुरा में युवक ने देर रात घर में पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शौभाराम (28 ) पुत्र गोपीलाल मेघवाल ने रात करीब 11 बजे आत्महत्या की। परिजन उसे सीएचसी अस्पताल लेकर आए, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।

झालावाड़ में दो नए कोरोना पॉजिटिव के साथ संख्या हुई 14
झालावाड़. जिले में कोरोना संक्रमण का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मरीज आने से मरीजों की संख्या 12 से बढ़कर 14 हो गई है। एसआरजी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जांच के लिए लगाए गए 69 सैंपल में से दो नए कोरोना पॉजिटिव आए है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हालांकि अभी दो नए आए मरीजों के दुबारा से सैंपल लगाए गए है। नए आए दोनों मरीज पिड़ावा कस्बे के ही पति-पत्नी है, इन्हें पिड़ावा कॉलेज में क्वारंटाइन कर रखा था।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग