8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

200 साल पुरानी जैन मूर्तियां बरामद, दो बाल अपचारी डिटेन

-अष्टधातु की है मूर्तियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 31 Oct 2021, 8:39 PM IST

200 years old Jain idols recovered, two child abusers detained

200 साल पुरानी जैन मूर्तियां बरामद, दो बाल अपचारी डिटेन

झालावाड़.कोतवाली पुलिस ने झालावाड़ शहर के तीन मंदिरों से हुई चारियों का रविवार को खुलासा किया। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि शहर में तीन मंदिरों से गत दिनों हुई चारियों में दो बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। कोतवाली सीआई बलवीर सिंह ने बताया कि धानमंडी स्थित जैन श्वैताबंर मंदिर, बालाजी मंदिर, व बड़ के बालाजी मंदिर में हुई चोरियों में अष्टधातु की 2 मूर्तियां बरामद की है।

टीम का किया गठन-
शहर में बढ़ रही चोरियों के मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सुपरविजन में सीआई बलवीरसिंह के नेतृत्व में कोतवाली की टीम का गठन किया।टीम ने मूखबीर, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से चोरी के अभियुक्तों के बारे में जानकारी की। इस पर धानमंडी स्थित श्वैताबंर जैन मंदिर से हुई चोरी के अभियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त होने कोतवाली टीम द्वारा 2 बाल अपचारियों को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से गहनता से अनुसंधान किया। जिन्होने करीब 2 सप्ताह पूर्व धानमंडी स्थित जैन मंदिर का रात के समय चैनल गेट का ताला तोड़कर मंदिर में रखी करीब 200 साल पुरानी भगवान पाŸवनाथ की अष्टधातु की 2 मूर्तियां व दानपात्र में रखे 30 रुपए चुराना बताया। उसी रात में पास में स्थित बालाजी मंदिर से पूजा की सामग्री व दानपेटी चुराना बताया व जैन मंदिर से चोरी की वारदात करने से 2 दिन पूर्व बड के बालाजी मंदिर से दानपेटी तोड़कर 3 हजार रुपएचोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों बाल अपचारियों की सूचना पर श्वेताबंर जैन मंदिर से चोरी की गई 200 साल पुरानी मूर्तियों को बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में कोतवाली पुलिस अनुसंधान कर रही है। दोनों बाल अपचारियों से थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई बलवीरसिंह, एएसआई दामोधर प्रसाद, कांस्टेबल रामरतन, श्यामालाल, विवेक, चन्द्रशेखर आदि मौजूद रहे।