
Rajasthan Roadways...रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि
झालावाड़. राजस्थान सरकार ने इस दीपावली राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सेवारत कर्मचारियों, अधिकारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिशानिर्देशों पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निर्देशन में जहां एक ओर सेवानिवृति के परिलाभों का भुगतान किया जा रहा हैं। वहीं रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पैंशनर्स के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। झालावाड़ रोडवेज कर्मचारियों ने खुशियां मनाई है। रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पैंशनर्स के महंगाई भत्ते में राज्य सरकार के अनुरूप 7 प्रतिशत वृद्धि कर 189 प्रतिशत से बढ़ाकर 196 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान 01 जुलाईए 2021 से किया जावेगा। उन्होंने बताया कि नवंबर 2016 से लेकर मार्च 2019 तक की अवधि के ग्रेच्यूटी,अवकाश, 5वें व 6वें वेतनमान आयोग के एरियर सहित अन्य का भुगतान किया जा रहा है।इस अवधि के भुगतान से 2400 से अधिक सेवानिवृति कर्मचारियों को लाभ मिला है। इससे उनके और उनके परिवार में खुशी की लहर है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास राजस्थान रोडवेज के सुचारू संचालन के लिए राजस्थान सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। रोडवेज राजस्थान की लाइफ लाइन है। बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
Published on:
06 Nov 2021 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
