
78 फीसदी हुआ मतदान, 31 को खुलेगा हार-जीत का पिटारा
झालावाड़. शहर की सरकार बनाने के लिए सुबह से ही लोगों में मतदान के प्रति उत्साह नजर आया। लेकिन हर बार की तरह लगने वाली लंबी कतारे नजर नहीं आई। नग परिषद झालावाड़ में 75 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कोरोना के चलते कई स्थानों पर मतदाताओं को सोशल डिस्टेंस मे गोले में खड़ा किया गया। शुरूआत मेें दो ईवीएम में तकनीकी खराबी आने पर मॉक पोल नहीं हो पाया, इससे करीब 15 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ।
नगर परिषद झालावाड़ सहित नगर पालिका झालरापाटन, भवानीमंडी, अकलेरा, पिड़ावा में गुरूवार को मतदान शांति पूवर्क संपन्न हुआ। हालांकि कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खामी के चलते कुछ समय देरी से मतदान शुरू हुआ। इस बार नगर निकायों में पांचों स्थानों पर वार्डों की संख्या में इजाफा होने से मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी नजर नहीं आई। वहीं कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बिना मास्क के किसी भी केन्द्र पर मतदाताओं को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। शहर में नगर परिषद के 45 वार्ड के 91 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। नगर परिषद झालावाड़ में सुबह 10 बजे तक 18.33 फीसदी ही मतदान हुआ, बाद में धीरे-धीरे मतदान बढ़ता गया। गुरूवार को नगर परिषद के 126 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब किस्मत का पीटरा 31 जनवरी को खुलेगा। तभी पता चलेगा कि जीत का सेहरा किस के सिर पर बंधेगा।
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
निकाय 10 बजे 1बजे 3बजे 5 बजे
नगर परिषद झालावाड़ 18.33 38.72 64.91 75 प्रतिशत
नगर पालिका झालरापाटन 16.14 49.68 66.98 78.54 प्रतिशत
नगर पालिकाभवानीमंडी 16.66 48.42 66.95 80.03 प्रतिशत
नगर पालिका अकलेरा 26.14 56.42 70.55 79.50 प्रतिशत
नगर पालिका पिड़ावा 21.89 57.43 75.19 83.46 प्रतिशत
कुल -78.06 फीसदी
गत चुनाव से बढ़ गया चुनाव प्रतिशत-
जिले में गत चुनाव से पिड़ावा को छोड़कर सभी जगह चुनाव प्रतिशत बढ़ गया है। जबकि पिड़ावा में 1.93 फीसदी मतदान कम हुआ है। जबकि नगर परिषद झालावाड़ में पिछले चुनाव से 2.62, नगर पालिका झालरापाटन में 0.7, भवानीमंडी में 2.17, नगर पालिका अकलेरा में 4.44 फीसदी मतदान प्रतिशत बढ़ है। जबकि इस बार नगर पालिका पिडावा में गत चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 1.93 फीसदी कम मतदान हुआ।
बुर्जुगों भी पहुंचे मतदान करने-
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीलाल नेहरू स्कूल में 70 वर्षीय संपत कंवर ने वोट डालने पहुंची। दो लोगों के सहारे मतदान केन्द्र तक गई। पूछने पर बताया कि मतदान सभी का अधिकार वोट है हमें वोट जरूर देना चाहिए। इसी केन्द्र पर एक बुर्जुग महिला बिना मास्क के वोट देने आई तो उसे टोका गया, बाद में परिजन मास्क लेकर आया तो महिला को अंदर जाने दिया। 75 वर्षीय महिला कमलेश बाई ने बताया कि शहर की गलियों में अंधेरा नहीं रहे, सड़के की हालात सुधरे साफ-सफाई उचित तरीके से हो।
विकास कराने वाला ही बने पार्षद-
पत्रिका टीम इसके बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलेक्ट्री स्कूल पहुंची तो यहां पहली बार मतदान करने वाली युवती निकिता व रूकमणी ने जो भी वार्ड पार्षद बने वह हमारे वार्ड में अच्छा काम करवाए। विकास के मुद्दे पर ही वोट दिया। अरूणा ने बताया कि हमारे मोहल्ले में ***** व गायें मरी हुई पड़ी रहती है, कोई सुनवाई नहीं करता है। इस बार हमने पार्टी नहीं देखी, उम्मीदवार को देख कर वोट दिया है। नवयुवा प्रकाश व रिजवान ने बताया कि ये स्थानीय चुनाव है, इसमें मोहल्लों की सड़क व नालियों की मरम्मत नहीं हो रही है। आने वाला पार्षद इनकी ओर ध्यान दें, इसी वादे के साथ मतदान किया। विपिन गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद में बिजली, पानी व रोड की सुविधाएं मुहैया करवाएं, पार्क व शहर का सौन्दर्यीकरण करें ऐसा सभापति चाहते हैं।वन विभाग के कार्यालय पर बनाए बूथ पर प्रकाश व सोहेल ने बताया कि वार्डों की सफाई व नालियां के रख-रखाव पर ध्यान देने वाला पार्षद बने। पहली बार वोट डालने वाले नभ अग्रवाल ने बताया कि मतदान हमारा मूलभूत अधिकारी है, सभी लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए। बुर्जुग केशव ने बताया कि हमारे वार्ड नंबर 15 में नाला हमेशा भरा रहता है, इस समस्या का समाधान करें वार्ड साफ सुथरा हो इसी मुद्दे पर वोट दिया है। खेल के बूथ पर मतदान करने वाली युवतियां सृष्टि व स्मृति जैन ने बताया कि वार्ड पार्षद अच्छी सोच वाला हो, वार्ड को अपने घर की तरह सार-संभाल करने वाला है, तो ही विकास संभव है। इसी वादे के साथ मतदान किया।
सोशल डिस्टेंस में लगी नजर आई लाइन-
शहर के राजकीय आदर्श मोतीलाल स्कूल पुरानी कोतवाली के पीछे वाले बूथ पर मतदाताओं की लाइन लगी नजर आई। यहां पुलिस व आंगनबाड़ी महिला मतदाताओं को लाइन में लगाती नजर आई।
भीड़ को हटाया-
शहर के गढ़ परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ी नजर आने पर उपखंड अधिकारी मोहम्मद जुनैद व पुलिस उप अधीक्षक अमित कुमार ने पर्ची देने के लिए टेबल पर बैठे लोगों में पांच से अधिक लोगों को नहीं बैठने व पुलिस को भीड़ हटाने के लिए कहा।
पेट पूजा करते नजर आए प्रत्याशी-
सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर आने वाले लोगों से संपर्क के दौरान प्रत्याशियों को घर जाने का समय भी नहीं मिला। ऐसे में बूथ के बाहर ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी पेट पूजा करते नजर आए।
अतिसंवेदनशील बूथ पर ड्रोन से निगरानी-
शहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीलाल नेहरू स्कूल में दो बूथ बनाए गए थे। ये बूथ अति संवेदनशील बूथों में शामिल होने से यहां ड्रोन से निगरानी की गई। वहीं पुलिस का भी अलग से जाप्ता लगाया गया। यहां पुलिस व आरएसी के 17 जवान लगाए गए।यहां हर तरह की गतिविधि पर विशेष ध्यान रखा गया। वहीं हर बूथ पर चार एक का जाप्ता लगाकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।
कांग्रेस नेता की कार को रोका-
ेमोतीकुआ स्कूल में करीब 3 बजे मतदान करने पहुंचे कांग्रेस नेता शैलेन्द्र यादव कार को अंदर ले जानाचाहते थे, लेकिन 200 मीटर की परिधी के अंदर साधन नहीं ले जाने का नियम होने से उपखंड अधिकारी मौ.जुनैद व पुलिस उपधीक्षक अमित कुमार ने कार को रोक दिया, लेकिन यादव प्रचार के दौरान थके होने से कार अंदर ले जाने पर अड़ गए, इस पर प्रशासन ने कार की हवा निकाल दी। इस दौरान शैलेन्द्र यादव व प्रमोद शर्मा, आमीर खान आदि कांग्रेस नेता करीब 10 मिनट धरने पर बैठक गए। बाद में प्रशासन द्वारा समझाने पर धरने से उठ गए।
अंदर जोने
200 मीटर की परिधी में कोई साधन नहीं ले जा सकते हैं। ऐसे में कार अंदर ले जाने के लिए शैलेन्द्र यादव को मना किया था बाद में मान गए। दो बूथ पर तकनीकी कारणो से मॉक पोल नहीं हो पाया, बाकी नगर परिषद के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए है।
मौ.जुनैद,नगर परिषद आरओ, झालावाड़।
Published on:
28 Jan 2021 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
