
एनएच 27 पर भीषण हादसा, आंख खुली तो सामने मौत दिखी, दर्दनाक हादसे में चार की मौत, एक दर्जन घायल
झालावाड़, कोटा, नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार जनों की अकाल मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक यात्री घायल है। जिनका कोटा के अस्पताल में उपचार चल रह है। एक ट्रैवल की निजी बस ओवर टैक करते हुए हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों ने बताया कि अलसुबह गहरी नींद में सोए हुए थे, तेज धमाके के साथ आंख खुली तो मौत सामने नजर आई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
सुबह चार बजे हुए हादसा
गुजरात के राजकोट से अहमदाबाद होते हुए कानपुर उत्तर प्रदेश स्लीपर कोच बस जा रही थी। घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है. जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक को कोटा के एमबीएस अस्पताल भेजा गया थाए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना में कई लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में झांसी जिले के निवासी वीरेंद्र ग्वालियर जिले के निवासी नारायण और इटावा भरथना निवासी जितेंद्र हैं। साथ ही चौथा व्यक्ति अज्ञात है। जिसकी शिनाख्त की जा रही है।
Published on:
24 May 2022 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
