6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांस्टेबल के दलाल को 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

-झालावाड़ एसीबी की कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
ACB caught the constable's broker taking a bribe of 10 thousand

कांस्टेबल के दलाल को 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा,कांस्टेबल के दलाल को 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा,कांस्टेबल के दलाल को 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

झालावाड़/झालरापाटन.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी झालावाड़ की टीम ने गुरुवार को सदर थाना के कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर के दलाल को मारपीट के मामले में राजीनामा कराने को लेकर 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। कांस्टेबल को भनक लगने से फरार हो गया है। एसीबी कांस्टेबल की तलाश में जुटी हुई है।
एसीबी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुरा निवासी शिवराज सिंह मेघवाल ने 18 सितम्बर को शिकायत दी थी कि बोरदा चौराहा पर उसका भालता थाना क्षेत्र के गांव टोलखेडा निवासी रायसिंह तंवर के साथ झगडा और मारपीट हुई थी। जिसकी शिकायत उसने सदर थाना में दी थी। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था।

35 हजार रुपए मांगे, दस हजार ले चुका कांस्टेबल-
राजीनामा करवाने की एवज में सदर थाना के कांस्टेबल सुरेश गुर्जर ने 35 हजार रुपए की मांग की थी और 16 सितम्बर को कांस्टेबल ने तय की गई राशि में से मोतीपुरा टोल पर 10 हजार रुपए रिश्वत की राशि ली और अन्य आरोपी के गांव मोतीपुरा निवासी नाथूलाल सुथार के घर पर गांव में आकर आरोपी कांस्टेबल को दलाल नाथूलाल सुथार के कहने पर 20 हजार रुपए रिश्वत राशि देने पर राजीनामा के कागजात तैयार करने पर सहमति हुई। जिसके आधार पर शेष रिश्वत राशि 10 हजार देने के लिए शिवराज गुरुवार को नाथूलाल के घर पर गया। जहां दलाल ने दस हजार रुपए की घूस ली।