6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर पालिका के जमादार को 1 लाख 5 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रेप

  -ईओ व कनिष्ठ ने जमादार को बना रखा था वसूली के लिए दलाल-घूस के लिए 22 माह से रोक रखा था वेतन

2 min read
Google source verification
ACB traps Jamadar of Municipality by taking bribe of 1 lakh 5 thousand

नगर पालिका के जमादार को 1 लाख 5 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रेप

भवानीमंडी(झालावाड़) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झालावाड़ की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई कर नगर पालिका के जमादार को बकाया वेतन का भुगतान करवाने एवं स्थायीकरण की एवज में एक लाख पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई की भनक लगने के कारण पालिका ईओ,कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य जमादार फरार है। एसीबी ने तीनों को भी आरोपी बनाया है।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर मीणा ने बताया कि भवानीमंडी रामनगर निवासी नगर पालिका सफाई कर्मचारी लखन बैरागी ने 29 अप्रेल को परिवाद दिया था कि उसे पालिका में नियमित ड्यूटी देने एवं संबंधित कार्यालयों के लिए उपस्थिति प्रमाण पत्र देने के बावजूद 22 माह के वेतन का भुगतान जानबूझकर अनुपस्थित बताकर नहीं किया गया। साथ ही नोटिस देकर उसे स्थायीकरण से वंचित रखने के लिए कहते हुए उससे बकाया वेतन का भुगतान करने एवं स्थायीकरण करने के एवज में जमादार सुरेश मिरोलिया के माध्यम से पालिका ईओ राधेश्याम छीपा निवासी पिपली चौक नौखा बीकानेर हाल अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका भवानीमंडी, पालिका कनिष्ठ अभियंता देवमित्र निवासी राम नगर भवानीमंडी, जमादार अर्जुन तंवर मेला मैदान भवानीमंडी ने ढ़ाई लाख रुपए रिश्वत की मांग की। एसीबी की टीम ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन चौराह पर भवानीमंडी निवासी जमादार सुरेश मिरोलिया को रिश्वत की प्रथम किश्त के रूप में एक लाख 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरियादी को जानबूझे कर अनुस्थिति बताकर नोटिस दे रहे थे तथा स्थायीकरण के बहाने रिश्वत की मांग कर रहे थे।

फरार आरोपी तलाश में जुटी एसीबी-
जमादार के ट्रेप होने की भनक लगने पर अन्य तीन आरोपी ईओ छीपा, कनिष्ठ अभियंता देवमित्र एवं जमादार अर्जुन तंवर फरार हो गए। तीनों आरोपी की तलाश को लेकर एसीबी ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके। एसीबी व पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ईओ व जेईएन कार्यालय सीज-
एसीबी ने पालिका में पालिका ईओ के आवास पर एवं कनष्ठि अभियंता के ऑफिस को सीज कर ताला जड़ दिया। पालिका कर्मचारियों को दोनों के पालिका आने पर एसीबी को सूचना देने के लिए कहा गया। वहीं एसीबी इस तरह का धंधा कब से चल रहा था, और कर्मचारियों को भी इस तरह परेशान किया जा रहा हो इसकी भी छानबीन कर ही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में-
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा, उप निरीक्षक कन्हैयालाल, मुख्य आरक्षक गोपाल लाल, कांस्टेबल देवदानसिंह, शिवराज, रतनलाल, मो. आशफाक, पवन कुमार, सूरजमल, छोटूलाल, वरिष्ठ सहायक प्रमेश कुमार आदि शामिल थे।