झालावाड़.भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक शुक्रवार को किसान भवन में जिला प्रभारी श्रीकृष्ण पाटीदार की अध्यक्षतामें हुई। बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गंधोलिया ने कहा कि आगामी 22,23जुलाई को चित्तौड़ प्रांत की बड़ी बैठक भीलवाड़ा में होगी।संभाग अध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया ने कहा कि पिछले खरीफ 2022 का बीमा व मुआवजा अभी भी कई किसानों को नहीं मिला, यदि समय रहते उचित कार्रवाई की गई तो किसान जिले में बड़ा आंदोलन करेंगे। बैठक में सीकर संभाग के संगठन मंत्री नीरज ने कहा कि भारतीय किसान संघ को ग्राम स्तर पर सक्रिय भागीदारी के साथ किसानों को अपने हक व अधिकार के लिए आगे आना चाहिए।संभाग उपाध्यक्ष सीताराम नागर ने सदस्यता अभियान को लेकर सभी तहसील अध्यक्ष मंत्री को जिम्मेदारियां दी। बैठक में प्रचार प्रमुख मनोहर लाल दांगी, जिला मंत्री मुकेश मेहर, जिला सहकारिता प्रमुख पूरी लाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जिला पर्यावरण प्रमुख रामचंद,शोभाराम दांगी,जगदीश प्रसाद शर्मा,कृष्ण मुरारी शर्मा, कन्हैया लाल नागर, श्याम सिंह सोनगरा, भरत शर्मा, पीरुलाल चौधरी, घनश्याम दांगी, रमेश चंद मालव रामलाल गुर्जर, हंसराज,मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।