Rajasthan Road Accident: झालावाड़ जिले के उन्हेल इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल स्कूटी सवार तीन छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक छात्रा सलोनी राठौड़ 12वीं कक्षा की छात्रा है, जिसका शव सीएचसी चौमहला की मोर्चरी में रखवाया गया। दो घायल छात्रा में सेजल राठौड़ कक्षा 11वीं और कृष्णा गोस्वामी 12वीं में पढ़ती है। इनका इलाज सीएचसी चौमहला में चल रहा है। तीनों छात्राओं में से दो सगी बहने हैं, जो पढ़ाई के लिए घर से चौमहला के लिए निकली थीं। रास्ते में करमाखेड़ी फंटे के पास किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। उन्हेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों के पर्चा बयान लिए। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।