8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगधार में मारपीट के बाद उपजा आक्रोश, पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

- गंगधार उपखण्ड क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं स्थगित- देर रात एसपी व कलक्टर मौके पर पहुंचे, स्थिति नियंत्रण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 19 Jul 2021, 11:39 PM IST

गंगधार में मारपीट के बाद उपजा आक्रोश, पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

गंगधार में मारपीट के बाद उपजा आक्रोश, पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

झालावाड़, चौमहला। झालावाड़ जिले के गंगधार में रविवार शाम को एक युवक से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। मारपीट की सूचना पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक युवक के सिर में चोट आई है। गुस्साए लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद तनाव के हालात हो गए। दोनों पक्ष के आमने-सामने होने की स्थिति में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़ दिया। देर रात जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा व पुलिस अधीक्षक किरन कंग सिद्दू मौके पर पहुंच गए और उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। हालांकि देर रात तक कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। दोनों अधिकारियों ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिला कलक्टर ने बताया कि देर रात संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी कर उपखण्ड क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी है।
पुलिस ने बताया कि एक युवक आरामशीन पर गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उस युवक से तीन-चार लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के मामले की घटना को सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद एक समुदाय के लोग थाने पहुंचे। वह मारपीट करने वाले युवकों की ओर जाने लगे। इस दौरान अंधेरे में दूसरी तरफ से अचानक पत्थर फेंके जाने लगे। इससे माहौल गरमा गया। इसमें उपखण्ड अधिकारी की गाड़ी के पास खड़े एक युवक के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गया। दो-तीन अन्य लोगों के भी चोंटे आई है। इसके बाद स्थिति बिगडऩे लगी और कुछ उपद्रवी लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना में तलावली निवासी जितेंद्र सिंह घायल हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ किरण सिंह सिद्धू ने बताया कि आरा मशीन पर दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ इसको लेकर बात आगे बढ़ गई । मौके पर ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई जिसे पुलिस समझा रही थी इसी दौरान युवक के सिर में पत्थर की लगने से तीन टांके आए। वहीं पुलिस की गाड़ी के कांच भी टूट गए तथा गंधार एसएचओ संजय प्रसाद मीणा का मोबाइल भी टूट गया । मौके व अस्पताल परिसर में गंगधार उपखण्ड अधिकारी जनक सिंह,पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा सहित आसपास के थानों से जाप्ता पहुंचा। देर रात झालावाड़ से भारी पुलिस जाप्ता गंगधार पहुंच गया था।