8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Illegal Mining…अवैध खनन में रसूकाते वाले बड़े कारोबारियों ने भी लगाई डुबकी

खनिज विभाग की रिपोर्ट में अनियमितता का खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 26 Nov 2021, 11:45 AM IST

Illegal Mining...अवैध खनन में रसूकाते वाले बड़े कारोबारियों ने भी लगाई डुबकी

Illegal Mining...अवैध खनन में रसूकाते वाले बड़े कारोबारियों ने भी लगाई डुबकी

झालावाड़. हाड़ौती में खनन माफियाओं ने सरकारी जमीन को अवैध खनन कर खोखला कर दिया है। अवैध खनन की बहती गंगा में रसूकाते वाले बड़े कारोबारियों ने भी डूबकी लगाई है। यह खुलासा खनिज विभाग कोटा खण्ड की रिपोर्ट में हुआ है। अवैध खनन का पत्थर क्रेशरों में ***** रहा है तो खान मालिकों ने निर्धारित लीज से अधिक जमीन को अपने कब्जे में लेकर अवैध खनन कर लिया है। एक पूर्व मंत्री के नजदीकी रिश्तेदार की क्रेशर पर भी अवैध खनन के मामले में कार्रवाई की गई है। कोटा जिले के एक कांग्रेस नेता व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की क्रेशर पर भी इस मामले में कार्रवाई की गई है। झालावाड़ में भी एक नामी खान माािलक समूह के यहां अवैध खनन मामले में करोडों की पेनल्टी लगाई गई थी। खनिज विभाग की वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 की अवैध खनन प्रकरणों तथा अनियमितता के मामलों की रिपोर्ट के अनुसार कोटा संभाग में कोटा स्टोन और सेण्ड स्टोन की खान मालिकों ने लीज के जारी किए गए अधिकृत पट्टों से कई गुणा अधिक जमीन पर खनन कर लिया है। इसमें प्रभावशाली खान मालिकों के नाम भी शामिल है। अवैध खनन से सबसे अधिक मामले झालावाड़ में सामने आए हैं। जबकि दूसरे पायदान पर बूंदी रहा है। कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिले में क्रेशर संचालक भी अवैध खनन में लिप्त पाए गए हैं। कोटा संभाग में अवैध खनन और अनियमितता के करीब सौ मामले सामने आए हैं। इसमें 30 करोड़ से अधिक की जुर्माना राशि वसूली योग्य है। खनिज विभाग ने हाड़ौती के एक बड़े खान मालिक समूह के लाइम स्टोन के अवैध खनन मामले में कार्रवाई कर एक करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की बकाया राशि निकाली तो खान मालिक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस कारण राशि वसूल नहीं हो पाई। कोटा जिले के रामगंजमंडी के नामी कोटा स्टोन खान मालिक समूह पर भी करोड़ों की लाइम स्टोन खनन के मामले में कार्रवाई की। जुर्माना वसूली का मामला अदालत तक पहुंच गया है। कोटा जिले में आधा दर्जन क्रेशरों पर अवैध खनन मामले में शास्ति लगाई गई है। बूंदी में भी इतनी ही क्रेशर पर कार्रवाई की गई है। जिन क्रेशरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें राजनीति से भी जुड़े कारोबारी भी शामिल है। अधीक्षण खनि अभियंता अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि क्रेशर और खान मालिकों की ओर से निर्धारित लीज से अधिक जमीन पर खनन करने के मामले में लगातार कार्रवाई की जाती है। हाल में जिलेभर में कार्रवाई की है।

अवैध खनन, परिवहन व भण्डार पर कार्रवाई
वर्ष, प्रकरण, वसूली एफआईआर
2018-19 16854 10735.32 909
2019-20 13227 8597.81 933
2020-21 3236 2286.80 234
(स्रोत : निदेशालय खान एवं भू विज्ञान विभाग, जुर्माना राशि लाखों में जुलाई 2020 तक आंकड़े)
कोटा संभाग में अवैध खनन की कार्रवाई
जिला कार्रवाई
कोटा 25
झालावाड़ 36
बूंदी 30
बारां 8