14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव के परिणाम घोषित: झालावाड़ जिले में BJP का दबदबा, कांग्रेस से छीनी दो सीटें

Rajasthan Politics: जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 5 से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश चन्द वर्मा को 5492 मत प्राप्त हुएए जबकि कांग्रेस के मनोज कुमार को 4318 मत मिले और 315 मत नोटा में गए।

3 min read
Google source verification

उपचुनाव के परिणाम घोषित (फोटो: पत्रिका)

Jhalawar By-Election: झालावाड़ जिले में रविवार को संपन्न हुए उपचुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। तीन वार्डों में हुए उपचुनाव में दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई।

जिला परिषद के वार्ड 5 और झालरापाटन नगर पालिका के वार्ड 13 की सीटें कांग्रेस से छीनकर भाजपा ने कब्जा किया। वहीं नगर पालिका अकलेरा के वार्ड 5 की सीट कांग्रेस ने बरकरार रखी।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 5 से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश चन्द वर्मा को 5492 मत प्राप्त हुएए जबकि कांग्रेस के मनोज कुमार को 4318 मत मिले और 315 मत नोटा में गए। भाजपा उम्मीदवार कैलाश चन्द वर्मा ने 1174 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

झालरापाटन नगर पालिका के वार्ड 13 में भाजपा के पुलकित अग्रवाल को 549 मत प्राप्त हुएए कांग्रेस उम्मीदवार अनुभा तिवारी को 147 मत मिले और 18 मत नोटा में गए। पुलकित अग्रवाल ने 402 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

अकलेरा नगर पालिका के वार्ड 5 में कांग्रेस की ललिता बाई को 178 मत प्राप्त हुएए जबकि भाजपा की पूजा जाटव को 61 मत मिले और 5 मत नोटा में गए। ललिता बाई 117 मतों के अंतर से विजयी रही। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण आमेटा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रद्धा गोमे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला परिषद सदस्य का स्वागत किया गया

करावन जिला परिषद सदस्य के वार्ड पांच के हुए उप चुनाव के परिणाम सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में जारी हुए।

जिला परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी के विजयी घोषित होने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मतगणना स्थल पर जमा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य का गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक कालूराम मेघवाल, मिश्रोली मण्डल अध्यक्ष मांगूसिंह चौहान, वरिष्ठ नेता अर्जुनसिंह भगत, शिवसिंह, रमेश व्यास, गंगासिंह, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अर्जुनसिंह तंवर, महामंत्री श्यामसिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 40 फीट चौड़ी होंगी सड़कें, टूटेंगे कई मकान और 50 दुकान, जानें कब से शुरू होगा मथुराधीशजी कॉरिडोर का निर्माण

विकास कार्यों की विजय

झालरापाटन नगर पालिका वार्ड 13 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पुलकित अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नवनिर्वाचित उम्मीदवार जुलूस के रूप में भी उनके वार्ड में मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान मार्ग में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, नगर परिषद सभापति संजय शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चादवाड, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, व्यापार सेवा समिति अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने तथा जगह-जगह लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जगह आतिशबाजी की गई।

यह भी पढ़ें : जानें राजस्थान में फिर कब से शुरू होगी प्री-मानसून की बारिश, मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों का दे दिया Weather Prediction

पूर्व में इस वार्ड से पार्षद कांग्रेस के नरेंद्र शर्मा थे। जिनका निधन हो जाने से यह पद रिक्त हो गया था। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चादवाड ने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने नगरपालिका में भाजपा बोर्ड के 4 साल में नगर में कराए गए विकास कार्यों पर भाजपा उम्मीदवार को जिताकर मोहर लगाई है।