
ब्राह्मण समाज देश को विश्व गुरू बनाने में अहम भूमिका निभाएं- शर्मा
झालावाड़ . शहर में मंगलवार को परशुराम जयंती हर्ष के साथ मनाई गई। शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजन समिति के तत्वाधान में जोरदार शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा राधारणम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई राधारमण प्रांगण पहुंची। मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे राधारमण मांगलिक प्रागंण मैदान में सर्व ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सर्वप्रथम गणेश वन्दना व मंगलाचरण पं. निरंजन शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता प्रमोद शर्मा सहित समाज के सभी अध्यक्षों ने चरण पूजन किया। ललित शर्मा इतिहासकार ने भगवान परशुराम का जीवन चित्रण किया।
मोना शुक्ला ने ब्रह्म शक्ति को जाग्रत करने में मातृ शक्ति के योगदान विषय पर विचार व्यक्त किए। मनीष चतुर्वेदी ने सशक्त भारत के लिए युवा ब्रह्म शक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. ब्रजबल्लभ शर्मा ने वर्तमान परिस्थिति में ब्राह्मणों को एकजुट रहने का आह्वान किया। नगर परिषद सभापति संजय शुक्ला ने ब्राह्मण समाज की हर पल सहायता करने का भरोसा दिया।कांग्रेस नेता मनीष शुक्ला ने समाज से आव्हान किया कि हमारी एकता से ही समाज जागरूक होगा, ब्राह्मण समाज एकजुट होकर किसी भी कार्य को करेगा तो समाज व देश आगे बढेगा उन्होने युवा वर्ग से कहा कि युवा शक्ति एकजुट होकर समाज हित और देश हित में कार्य करें।
परशुराम धर्म को अपनाने की अपील-
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान परशुराम के धर्म को अपनाने से ही ब्राह्मण समाज सशक्त होगा। जिस तरह भगवान परशुराम ने दुष्टों का विनाश कर 21 बार धरती से समाप्त किया था। परशुराम धर्म अपनाकर विनास करना होगा भले ही उसके लिए शास्त्र के साथ शस्त्र ही क्यों न उठाना पढ़े। उन्होंने इसके लिए सम्पूर्ण समाज को संगठित होने कि अपील की। ब्राह्मणों पर अन्याय करने वालों के खिलाफ समाज को खड़ा होने की बात कही।झालावाड़ के ब्राह्मण समाज की गुंज ऐसी होनी चाहिए जो पूरे राजस्थान में सुनाई दे।
इन्होंने भी किया संबोधित-
कार्यक्रम में राजेन्द्र जोशी, प्रकाश व्यास, रमण शर्मा, सुरेश शुक्ला, राजकुमार शर्मा, हरिशंकर शर्मा, विश्वास जोशी,सुहास शर्मा,चन्दन तिवारी, प्रेम तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी, मुकेश शर्मा, ओम पाठक,वैभव जोशी, राजेन्द्र, हेमन्त शर्मा, ललित शर्मा, जितेन्द्र जोशी,सोरभ शर्मा,महिला मण्डल मंजू शर्मा,दुर्गेश नन्दनी, दीपिका शर्मा, नगर परिषद पार्षद नेहा शर्मा,प्रज्ञा व्यास,चारू लता तिवारी,ज्योति जोशी कृष्णा हरदेनिया,सोना शर्मा, रजनी शर्मा, कामिनी व्यास, विमला शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।समारोह के अंत में आरती की गई।आभार नरेन्द्र दुबे ने संचालन डॉ. हेमन्त शर्मा व निरंजन शर्मा ने किया।
कई जगह हुआ स्वागत-
परशुराम जयंती शोभायात्रा का मोटर गैराज पर शर्मा ट्रान्र्सपोट परिवार की ओर से शरबत पिलाया गया, बड़े बाजार में सभापति संजय शुक्ला की ओर से छाछ पीलाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। परशुराम सेवा समिति की ओर से एसबी आई बैंक के पास शिंकजी पीलाकर स्वागत किया, वहीं घण्टाघर चौराहा पर गुर्जर गौड़ ब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी के नेतृत्व में शोभायात्रा का ठण्डाई पीलाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा शहर में कई सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।
Published on:
03 May 2022 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
