अतिक्रमण हटाने की मांग... - प्रशासन से कई बार लगा चुके गुहार, नहीं हो रही सुनवाई लोगों ने किया प्रदर्शन झालावाड़.शहर के तिलक नगर खंडियां कॉलोनी वार्ड 23 के लोगों ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के मामले में प्रदर्शन किया। कॉलोनी के रामभरोस भील, जगदीश नागर, कौशलराज सिंह राजावत, शंकर प्रजापति, भोजराज गुर्जर, नन्दकिशोर गुर्जर, अतुल मीणा ने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने खसरा नंबर 42 व 43 से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। कुछ लोगों ने खसरा नंबर 42 व 43 से पर अतिक्रमण कर उसे खसरानंबर 40 का प्लाट बता दिया, जबकि ये बहुत देर है।ऐसे में कॉलोनीवासियों को बारिश का पानी भर जाने से काफी परेशानी हो रही है। रास्ता नहीं होने से लोगों को निकलने में भी दिक्कत आ रही। प्रदर्शन करने वालों में दीपक गौड़, शुभम प्रजापति, केशुराम प्रजापति, मोहनलाल सुमन, सुरेन्द्रसिंह झाला, देवेन्द्र कछावा, शिवशंकर, सुरेश मीणा, मंजू गोचर, मोहरबाई,पार्वतीबाई, सुनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।