6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीट परीक्षा को लेकर कलक्टर ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षार्थियों को रहने-खाने की नहीं हो परेशानी

अफवाहों पर नहीं दें ध्यान, परीक्षार्थियों को जारी हो चुके प्रवेश पत्र हो ही रहेंगे

2 min read
Google source verification
Collector gave strict instructions regarding reet exam, candidates sho

रीट परीक्षा को लेकर कलक्टर ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षार्थियों को रहने-खाने की नहीं हो परेशानी

झालावाड़.अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के संबंध में मंगलवार को जिला कलक्टर हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। जिला कलक्टर ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा में 8 तहसीलों के 38 स्थानों पर 88 केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें लेवल प्रथम में 23 हजार 378 परीक्षार्थी एवं लेवल द्वितीय में 23 हजार 381 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। 46 हजार 759 परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी होगी।

बनाए रुट चार्ज-
ु -72 रोडवेज बसों का रूट प्लान बनाने के निर्देश रोडवेज प्रबंधक को दिए-
-जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन को 150 निजी बसों,मिनी बसों, जीपों, टैक्सियों का रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

अधिक किराया वसूला तो होगी कार्रवाई-
बैठक में जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने ट्रान्सपोर्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों को परीक्षार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक किराया न वसूलने तथा परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए बसों व जीपों की छतों पर न बिठाने के निर्देश भी दिए।

उचित जगह पर ठहराने के दिए निर्देश-
बैठक में उपखण्ड अधिकारियों को परीक्षार्थियों की आवास व्यवस्था के लिए विद्यालय, महाविद्यालय, छात्रावास,राजीव गांधी सेवा केन्द्र, सामुदायिक केन्द्र, रैन बसेरा, धर्मशालाओं, होटल्स आदि चिन्हित कर भोजन,पानी एवं परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों की साफ.-सफाई करवाने के निर्देश दिए। परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सहित पटवारियों व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ ब्लॉक स्तर पर बैठक करने के निर्देश प्रदान किए हैं।बैठक में एसपी डॉ. किरन कंग सिद्धू, सीईओ श्रीनिधि बीटी, सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, रीट परीक्षा जिला समन्वयक डॉ.फूलसिंह गुर्जर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

महिलाओं के गृह जिले की सूचना ने किया भ्रमित-
एक टीवी चैनल पर महिलाओं के गृह जिलों में परीक्षा सेंटर देने की सूचना ने अभिभावकों सहित परीक्षार्थियों को चिंतत कर दिया। इस पर कई अभिभावकों के फोन जिला समन्वयक के पास आने लगे। बाद में अधिकारियों ने अजमेर बात कर बताया कि वो न्यूज सही नहीं थी, उसे रुकवा दिया गया है।

पूर्व में जारी परीक्षा केन्द्र ही रहेगा-

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा के प्रवेश पत्र पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। जिसका परीक्षा केन्द्र पहले था वो ही रहेगा, परीक्षार्थी किसी प्रकार से भ्रमित नहीं हो। शंाति से अपनी तैयारी जारी रखें।
डॉ.फूलसिंह गुर्जर, जिला समन्वयक, रीट परीक्षा।