
गोमाता को राज्य माता की मांग : जिला कलक्टर को 11 हजार ज्ञापन सौंपे
झालावाड़. गोशाला संघ की ओर से बुधवार को जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री व मुयमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। गोभक्त बुधवार को दोपहर बाद मंशापूर्ण बालाजी पर एकत्रित हुए जहां से पैदल ही ज्ञापन रैली निकाली गई।
रैली में गोभक्त माथे पर ज्ञापनों की पोटलियां रखकर गोमाता के जयकारे लगाते हुए तीन बजे मिनी सचिवालय पहुंचे। जहां जिला कलक्टर अजयसिंह राठौड़ को कार्यालय के बाहर ही ज्ञापन सौंपने लगे। लेकिन ज्ञापन की पाटलियां अधिक होने पर स्वयं जिला कलक्टर को कहना पड़ा कि अंदर ऑफिस में चलते। जहां एक-एक कर 11 हजार ज्ञापन की पाटलियां सौंपी।
जिलेभर में गोशाल संघ की ओर से 11 हजार ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुयमंत्री के नाम लिखवाए गए थे। इस मौके पर बड़ी संया में महिला-पुरूष गोभक्त मौजूद रहे। इस मौके पर साल के पहले ही दिन धार्मिक ज्ञापन आने से जिला कलक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हर्ष के साथ ज्ञापन स्वीकार कर त्वरित गति से ज्ञापनों को आगे प्रेषित करने की बात कही।
ज्ञापन रैली गोशाला संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में मिनी सचिवालय पहुंची, जहां कथावाचक महेशभाई तहरिया ने कहा कि इस भव्य ज्ञापन रैली में सभी धर्म संगठन, व्यापारी व सामाजिक संगठन सहित हर गोभक्त शामिल हुए है। इस ज्ञापन के माध्यम से हमारी मांग है कि गोमाता को राज्य माता घोषित करें, वैसे तो गोमाता जगजननी है। लेकिन कानूनी रूप से गोमाता को राष्ट्र व राज्य माता घोषित किया जाएं।
प्रतिदिन हजारों की संया में लाखों गोमाताओं की बुचडख़ानों में हत्या की जा रही है। गोमाता की हत्या बंद नहीं हुई तो विश्व को इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे।
Updated on:
02 Jan 2025 12:17 pm
Published on:
02 Jan 2025 12:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
