8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुंगव सुधासागर महाराज के प्रवचन… धन की नहीं धनवान की अनुभूति करो

चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेडी जैन मंदिर खानपुर में चातुर्मास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 24 Oct 2021, 7:11 PM IST

पुंगव सुधासागर महाराज के प्रवचन... धन की नहीं धनवान की अनुभूति करो

पुंगव सुधासागर महाराज के प्रवचन... धन की नहीं धनवान की अनुभूति करो

खानपुर । हम उसे खोज रहे हैं जो खोया ही नहीं है, हम उसे पाने की चाह कर रहे हैं जिसे पाने की जरूरत ही नहीं। ज्ञान, धन, विलासिता की वस्तु पाने का भाव करोगे तो कंगाल हो जाओगे। गुणी व गुणवान बनो। ये बात चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेडी जैन मंदिर खानपुर में चातुर्मास के दौरान चल रहे मंगलकारी प्रवचन में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि धनवान नरक जाता है जबकी गुणवान स्वर्ग का मार्ग प्रश स्त करता है। संसार कहता है धन की नहीं धनवान की अनुभूति करो। ज्ञान की नहीं ज्ञानवान की अनुभूति करो। ध्यान करते समय ध्याता को भूल जाओ। संतश्री ने रविवार को अभाव में सद्भाव की अनुभूति करने के विषय को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि मुनि बनने पर सभी अभाव कराते ह। घर, परिवार, धन, वस्तु सहित हर चीज का अभाव होता है। अनाथ में सभी की अनुभूति करो की अनाथ में नाथ है। उन्होंने कहा कि रोटी मिलने पर तो भिखारी भी दुआ देता है। एक टाइम का भोजन मिल जाए उसे ये भी जरूरी नहीं। साधु में बाहर से अभाव व अंदर से सद्भाव है। .चांदखेडी के अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि चन्द्रोदय तीर्थ क्षेत्र में समयसार आध्यात्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बालक बालिकाओं को समय सार की विशेषताओं का अध्ययन कराया जा रहा है। कमेटी के महामंत्री नरेश जैन वैद, कोषाध्यक्ष गोपाल जैन, अजय बाकलीवाल,महावीर जैन, प्रशांत जैन, कैलाश जैन भाल सहित कमेटी के सदस्यों द्वारा चातुर्मास के दौरान व्यवस्थाओं को संभाला जा रहा है। मुनि श्री के संघ में मुनि महासागर महाराज, मुनि निष्कंप सागर महाराज, क्षुल्लक गंभीर सागर और धैर्य सागर महाराज की उपस्थिति में धर्म, ज्ञान लाभ प्राप्त हो रहा है।