
Double alert for rain: सावन महीने में राजस्थान में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों में अगले 2 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और नागौर जिले में मध्यम से तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, करौली और धौलपुर जिले में तेज सतही हवाओं, मेघगर्जन, वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं झालावाड़ जिलेभर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में सावन के दूसरे दिन सुबह करीब दो घंटे रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया, लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को झालावाड़ में दो, अकलेरा में 1, असनावर व झालरापाटन में 4-4, खानपुर में 3, मनोहरथाना में 8, पचपहाड़ में 1 व सुनेल में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को जिलेभर में औसत दो एमएम बारिश दर्ज की गई। मनोहरथाना क्षेत्र में मंगलवार को शाम करीब एक घंटा झमाझम बारिश हुई। लगातार एक घंटे तेज बारिश के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों में सड़कों पर तेज बारिश के दौरान आवागमन ठप हो गया था। निचला बाजार में बारिश का पानी एकत्र हो बहने से कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
Updated on:
24 Oct 2024 04:44 pm
Published on:
24 Jul 2024 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
