1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सभा कक्ष निर्माण के लिए रसीदें छपवाकर शिक्षा विभाग कर रहा उगाई

- किसी से पांच तो किसी से छह हजार लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh gujar

•

Updated: 10 Apr 2018, 12:44 PM IST

 Education department raises receipts for construction of meeting room

सभा कक्ष निर्माण के लिए रसीदें छपवाकर शिक्षा विभाग कर रहा उगाई

झालावाड़. सरकार द्वारा जिले में भले ही करोड़ों के विकास कार्य करवाए जा रहे हों, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनने वाले सभा कक्ष के लिए शिक्षकों से पैसे लिए जा रहे हैं। ऐसे में कुछ शिक्षकों ने दबी जुबान से कहा कि क्या सरकार के पास पैसों की कमी आ गई है जो हमारी जेब काटी जा रही है।वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सामूहिक रूप से निर्णय लेकर ही सभी की सहमति से भवन के लिए राशि एकत्रित की गई है।
जिले में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास बन रहे सभा कक्ष के रसीद बुक छपवाकर जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों से राशि ली गई है। इसमें जिले के ३०९ स्कूलों के संस्था प्रधानों से प्रत्येक से करीब ५ हजार रूपए लिए गए है। इससे करीब १५ लाख रूपए एकत्रित होना बताया गया है। वहीं कई संस्था प्रधानों ने ११ हजार से अधिक की राशि भी दी गई है। इससे भवन का कार्य करवाया गया है। अब शेष काम के लिए विधायक फंड से १५ लाख की राशि जारी की गई है। इस राशि के आने के बाद ही शेष कार्य करवाया जाएगा।

इसलिए ली गई है राशि-
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संस्था प्रधानों की बैठक के लिए हर बार परेशानी होती थी। इसके लिए सामूहिक रूप से बैठक में निर्णय कर सामूहिक रूप से राशि एकत्रित करने की सहमति बनी थी। लेकिन जब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा राशि एकत्रित की गई तो कुछ कर्मचारियों ने दबे मुंह से विरोध कर कहा कि सरकार जिले में करोड़ो रूपए का काम करवा रही है। तो यह भी हो सकता है। शिक्षकों से सभा कक्ष निर्माण के नाम से राशि लेना लगत है। ऐसा कहीं नहीं लिखा हुआ है।

यह कहना है जिम्मेदारों का-
सभी की सहमति से राशि ली गई है। सभी ने स्वेच्छा से राशि दी है। जिले के सभी ३०९ स्कूलों के संस्था प्रधानों से सभा कक्ष निर्माण के लिए राशि ली गई है। अब शेष कार्य विधायक कोष से होंगे।
सुरेन्द्रसिंह गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी, झालावाड़

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़