9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आस्था की पढ़ाई के प्रति आस्था ने निखारी प्रतिभा, किया जिले में टॉप

-सीबीएससी दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम

2 min read
Google source verification
Establishment of faith in faith, faith talent, topped the district

आस्था की पढ़ाई के प्रति आस्था ने निखारी प्रतिभा, किया जिले में टॉप

आस्था की पढ़ाई के प्रति आस्था ने निखारी प्रतिभा, किया जिले में टॉप
-सीबीएससी दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले में सोमवार को घोषित सीबीएससी दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है। शहर के रुपनगर स्कूल की छात्रा आस्था श्रीवास्तव ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आस्था ने बताया कि उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व स्कूल के निदेशक पुष्पेंद्र अग्रवाल व दीपशिखा व मुश्ताक सर को दिया है। वह आगे चलकर अच्छी पढ़ाई कर आईआईटी करना चाहती है। शहर में इन स्कूलों के विद्याार्थियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन।
-रूपनगर पब्लिक स्कूल में 55 विद्यार्थिओं ने भाग लिया था। जिसमें 28 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की छात्रा आस्था श्रीवास्तव ने झालावाड़ में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले मे सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसमें श्रृति अग्रवाल 94.8, प्रवीण सुमन 94.8, लक्ष्य नामा 94.4, अनुकुल मीणा 93.6, श्रीनिधि खण्डेलवाल 93.4, रूपाक्षी शर्मा 91.2, विभूति जैन 92.6, पूर्वी पारीक 92.8, अश्मीत सिंह बग्गा 92.4, प्रियांशी व्यास 91.4, श्रेयांश अग्रवाल 91, भरत अग्रवाल 90.4, श्रेयांश पाटीदार व आदित्य अग्रवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इन विद्यार्थियों में से अधिकतर वे हैं जिन्होने 5 वीं कक्षा से एक्सीड करिकुलम के तहत अध्ययन किया है। विद्यालय निदेशक पुष्पेन्द्र अग्रवाल, प्राचार्या दीपशिखा अग्रवाल एवं शाला परिवार ने विद्यार्थिओं व परिजन को बधाई दी।
-लेसिक गोटन विद्यालय का भी उत्कृष्ठ रहा परिणाम
लेडी अनुसुईया सिंघानिया एजुकेशन सेन्टर (गोटन) झालावाड़ में प्रतिष्ठा सिंह शेखावत व अजंली शर्मा ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान, यूनिक पालीवाल ने 94 प्रतिशत, रीतिका सक्सेना ने 93.80, पारूल गुप्ता व मीनल कोठारी 93.20, अपूर्व शर्मा 92.20, श्रेया जैन व भाविनी तोदी 91.60, रिदम मिश्रा 91.40, संदिली उपाध्याय 91.20, तनिष्का गुप्ता 90.80, आदित्य जैन 90.20, आर्ची डावा ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. कुमार ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी एवं शुभकामनाएँ प्रकट की।
-पल्लवन विद्यालय का परीक्षा परीणाम शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय के 47 विद्यार्थियो ने परीक्षा मेें भाग लिया जिनमें से सौरभ गुप्ता 96, जुबेर खान 89.6, कार्तिक शर्मा 88.4, अनुष्का सोनी 88, अभिषेक कारपेंटर 8 4.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्र्थियों को बधाई दी।
-सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के छात्र आसिया खान, अत्री राठौर व मुद्रा खान ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
-इमानुएल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक जॉनसन थॉमस ने बताया कि 40 विद्यार्थियों ने फस्र्ट डिवीजन अंक प्राप्त किए, जिस में सक्षम शर्मा ने 93.6 प्रतिशत, अर्पित गुप्ता व फैजान मंसूरी ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
-लेसिया स्कूल वृंदावन में राघव अग्रवाल ने 93, इशिका अग्रवाल 91.2, प्रथम नामदेव 88.4 प्रतिशत, जुहैब मोहम्मद 86.8, वैशाली जैन 86.6, स्नेहा खत्री 85.6, विनय गुर्जर 83.2, ज्योति 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन मुस्ताक बाबू, डायरेक्टर युसूफ बाबू , प्राचार्या पी के सक्सेना ने सभी बच्चों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।
-केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य जी.आर.मीणा ने बताया कि शाला के सभी 59 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें आनंद शर्मा 93, भूपेंद्र सिंह 92.6, सुमित्र वर्मा 90.4 व प्रियांश सेठी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
-झालरापाटन सिग्मा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का परिणाम शत प्रतिशत रहा। निदेशक अनिता शर्मा ने बताया कि स्कूल के रिशिका कसेरा ने 89 प्रतिशत, अजय कुशवाह 88.80 व लक्ष्मीकंवर ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।