20 नवंबर सुबह 10 बजे से 21 नवंबर सुबह 11 बजे तक मनिहारी, चूड़ी, खादी भंडार, मेन बाजार मैं दुकानों के भूखंडों के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और 21 नवंबर दोपहर 12:30 बजे से इनकी नीलामी शुरू की जाएगी। 22 नवंबर सुबह 10 से 11 बजे तक हलवाई, लोहा, कसेरा, टेंट हाउस व अन्य दुकानों के लिए भूखंड आवंटन के आवेदन प्राप्त कर दोपहर 12:30 बजे से इनकी नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संयुक्त निदेशक ने बताया कि मेले में पुलिस, रोशनी, पानी व चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।