झालावाड़. अन्तर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल ने शुक्रवार को जिले के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
केन्द्रीय दल के कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के निदेशक आरपी सिंह,सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय जयपुर के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक दिपांकर, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अवर सचिव एस बी तिवारी ने खानपुर तहसील के अतिवृष्टि प्रभावित गांव सूमर, खूटखेडी, मेंहदडी, जोलपा, आलनपुर भौरा, कवंरपुरामंड, गोलाना, मरायता, फूंगाहेडी,पखराना, मायरा, दहीखेडा, पनवाड आदि का दौरा कर गांवों के जलमग्न खेतों, क्षतिग्रस्त मकानों, घरेलू सामान, अनाज आदि के नुकसान का जायजा लिया ओर अतिवृष्टि प्रभावित लोगों से नुकसान के बारे में चर्चा भी की।