25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मास्क लगाना भूले, लाइनों में सोशल डिस्टेंस भी नहीं

दुकानों पर उमड़ रही भीड़
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Arun Tripathi

•

Updated: 7 May 2020, 4:29 PM IST

khanpur

दुकानों पर उमड़ रही भीड़,दुकानों पर उमड़ रही भीड़

खानपुर. कस्बे में प्रशासन के आदेश के बाद बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही लोगों ने लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन किया। उपभोक्ताओं ने बाजारों में कहीं भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। कस्बे की सभी राशन की दुकानों, एसबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेन्ट्रल बैंक, आईसीआई बैंक के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। बैंकों के सामने सोशल डिस्टेंस के गोले नहीं बने होने से लोग कतार में सटकर खड़े नजर आए। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन संस्थानों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया। हालंाकि दुकानदारों व बाजार में आए उपभोक्ताओं ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। बाजार खुलने के साथ ही लोगों की भीड़ उमडऩे लगी थी। यहां सैलून, गुटका, पान, मसाला, चाय, बताशे, ज्यूस सहित दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने खुली।
पहले सफाई, फिर पूजा
दुकानदारों ने पिछले डेढ़ माह से दुकानों पर ताला लटका होने से पहले साफ सफाई कराई। बुधवार को गणेशजी की पूजा अर्चना के बाद दुकान मे कारोबार प्रारंभ किया। यहां महाव्यापार सेवा समिति के आह्वान पर प्रशासन ने सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की थी। दोपहर 2 बजने के साथ ही बाजारों मे सन्नाटा पसर गया।
पुलिस ने दी हिदायत
थानाधिकारी कमलचन्द मीणा ने बताया कि मंगलवार को मॉस्क नहीं लगाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। बाजारों में पुलिस की ओर से लाउड स्पीकर से लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कर बिना वजह बाजारों में नहीं आने की हिदायत दी है। उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार सिंधव ने बताया कि शाम 7 से सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन की सख्ती से पालना की जाएगी। शाम 7 बजे बाद कोई भी व्यक्ति बिना आवश्यक काम से बाजारों में या सार्वजनिक स्थानों पर घूमने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नहीं आया बदलाव, कुछ समय खुले बाजार
सुनेल. कस्बे में सुबह कुछ समय के लिए खुल रहे बाजार में खरीदारी के लिए लोग आए। बाजार सहित प्रमुख सड़कों पर कमोबेश सभी प्रकार की दुकानें खुली। बाजारों में सुबह से ही थानाधिकारी धर्माराम चौधरी की अगुवाई मे अलग.अलग स्थानों पुलिस के जवानों मुस्तै रही। कस्बे मे मेन्स पार्लरए हेअर कटिंग सेलूनए ब्यूटी पार्लरए पानएतंबाकू एवं चाय के प्रतिष्ठा नहीं खुली। वही सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियां को लेकर जारी गाइडलाइन की पालना की गई। प्रत्येक व्यापारी एवं ग्राहक मास्क का उपयोग करते हुए नजर आए। प्रत्येक प्रतिष्ठान पर पानी की बाल्टी व साबुनए सैनेटराइज आदि देखने को मिले।

गेहूंखेड़ी में रक्तदान शिविर कल
अकलेरा. लॉकडाउन में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदाता समूह की ओर से शुक्रवार को गेहूंखेड़ी में शिविर लगाया जाएगा। समूह कोऑर्डिनेटर जय गुप्ता ने बताया कि थैलिसिमिया दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए देवली, बैरागढ़, बिंदायका, भरतपुरा सहित आसपास के गावों में समूह के सदस्य संपर्क कर रहे हैं। शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।

फसल बीमा क्लेम नहीं मिलने पर दिया ज्ञापन
सुनेल. कस्बे के किसानों ने खरीफ फसल 2019 बीमा क्लेम नहीं मिलने पर कलक्टर के नाम तहसील कार्यालय में वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह चन्द्रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति व अन्य बैकों में भी किसानों से खरीफ फसल 2019 में बीमा प्रीमियम राशि जमा कराई थी। राज्य सरकार ने सभी किसानों को बीमा क्लेम की राशि भेज दी है। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई किसानों को बीमा राशि मिल चुकी है, लेकिन कस्बे के किसानों को बीमा क्लेम राशि अभी तक नहीं मिली है। किसान श्यामलाल गुर्जर ने बताया कि सुनेल में करीब दो हजार सात सौ किसानों के खरीफ फसल 2019 बीमा क्लेम नहीं आया है। ज्ञापन देने वालों में कैलाश गुर्जर, बालचंद नागर, बलराज जयपुरी शामिल थे।

सेन समाज ने ज्ञापन सौंपकर मांगी आर्थिक सहायता
सुनेल. सेन समाज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कार्यवाहक नायब तहसीलदार राधेश्याम मेहर को सौंपकर काम ठप्प होने की एवज में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि लॉकडाउन में 45 दिनों से कार्य पूर्णत:बंद है। इससे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। जो दुकानें किराए पर ली हुई है उनका किराया भी कर्ज बनता जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में मुरली गहलोत, अजय सेन, राजू सेन, राजेश कुमार, श्याम

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग