8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सेटेलाइट व पिड़ावा अस्पताल को दिए 20 लाख के उपकरण

विधायक कोष से चिकित्सा उपकरण प्रदान किए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 27 Oct 2021, 7:15 PM IST

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सेटेलाइट व पिड़ावा अस्पताल को दिए 20 लाख के उपकरण

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सेटेलाइट व पिड़ावा अस्पताल को दिए 20 लाख के उपकरण

झालरापाटन। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे ने कस्बे के राजकीय सैटेलाइट अस्पताल के लिए विधायक कोष से दस लाख रुपए मूल्य के सामान और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराएं। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठीए महामंत्री यशवर्धन बाकलीवाल, भानु खत्री,दीपक शर्मा, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झडिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता सेठी, पार्षद नितेश परमार, भाजपा नेता मनीष चांदवाड ने क्षेत्रीय विधायक की ओर से चिकित्सालय में भेजे गए 50 ऑक्सीमीटरए 12 मैट्रेसए 50 पी लोए दो कार्डियक मॉनिटरए 10 ऑक्सीजन सिलेंडरए 50 कंबलए 200 बेड शीटए दो आयरन बेड का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और मोबाइल के माध्यम से राजे को इसके लिए बधाई दी। इस पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि यह अस्पताल कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है इसलिए इसमें आने वाले सभी रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना चाहिए।

राजे ने चिकित्सालय को विधायक कोष से दस लाख की सामग्री भेंट

पिड़ावा । क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया ने विधायक कोष से पिड़ावा चिकित्सालय को दस लाख रुपए की समाग्री भेंट की।जिसको भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय प्रभारी पवन पाटीदार को सौंपा गया। विधायक कोष से पिड़ावा चिकित्सालय को 12 लोहे के बेड, 12 गद्दे,125 सफेद चद्दर, 100 कंबल, 100 तकिए, 40 पल्स ऑक्सिमेटरए 10 ऑक्सीजन सिलेंडरए मॉनिटर 4 सौंपे गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने चिकित्सालय प्रभारी को सामग्री सौंपकर क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल कासलीवाल, जीवंधर कासलीवाल, हरिमोहन शर्मा, रामेश्वर पतिदार, उपाध्यक्ष राजू माली, पार्षद प्रमोद जैन, भारत भूषण प्रेमी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राकेश मीणा, सीताराम माली, आनंद पूरी, पवन रावल, मोहन पाटीदार, राजेन्द्र जैन, जीवन टंडेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।