8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में इस जिले में बिंदास होकर लड़कियां घूमेंगी

छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 15 Aug 2022, 8:21 AM IST

राजस्थान में इस जिले में बिंदास होकर लड़कियां घूमेंगी

राजस्थान में इस जिले में बिंदास होकर लड़कियां घूमेंगी

झालावाड़. जिला पुलिस और 24/ 7 केयर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन निर्भिक एवं ऑपरेशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, सी.एल.जी. सदस्यों एवं स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया गया।

बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि बालिकाओं को समानता के अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का पालन करने के लिए तैयार रहना चाहिए और खुद को भी निर्भिक बनाकर समस्याओं का सामना करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बालिकाओं के लिए भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बालकों को संस्कार देने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस विभाग बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उन्हें स्वंय भी निर्भिक बनना होगा। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बालिकाओं में पूजा तेजी, उज्जवला कानोडे, ऐश्वर्या अरोड़ा, सबानाज एवं कृष्णा वर्मा को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ऑपरेशन संस्कार और ऑपरेशन निर्भिक से संबंधित 20 पोस्टरों का विमोचन भी किया। जिसमें आमजन में जागरूकता फेैलाने के लिये उपयोग में लाया जाएगा। अतिथियों ने मिनी सचिवालय स्थित संस्कार वाटिका में पौधारोपण भी किया। जिसका उद्देश्य देश का भविष्य बालक-बालिकाओं को बचपन से ही अच्छे संस्कारों से पोषण देकर उनका भविष्य निर्माण करना है।

वाहन रैली

साथ ही कार्यक्रम के सन्दर्भ में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र राजावत ने आभार जताया। उप अधीक्षक पुलिस नीरज शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूत्रधार की भूमिका पूनम रौतेला ने निभाई। इस अवसर परकेयर फाउण्डेशन के दिल्ली के संस्थापक आशीष गर्ग भी उपस्थित रहे, जो आगामी दिनों में यह कार्यक्रम को अन्य ब्लॉकों में आयोजित करेंगे।