8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस शहर में 2 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य राम मंदिर

झालावाड़ शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राडी के बालीजी मंदिर पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर का निर्माण करीब दो करोड़ 1 एक लाख रुपए की लागत से होगा। मंदिर बहुत ही सुंदर व मनोरम होगा। जहां लोग घंटों बैठ शांति की अनुभूति करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 23 Mar 2024, 4:24 PM IST

ram_mandir_.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

झालावाड़ शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राडी के बालीजी मंदिर पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर का निर्माण करीब दो करोड़ 1 एक लाख रुपए की लागत से होगा। मंदिर बहुत ही सुंदर व मनोरम होगा। जहां लोग घंटों बैठ शांति की अनुभूति करेंगे।

2025 में बनकर तैयार होगा
महावीर सेवा दल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि राडी के बालाजी समिति के पास अभी करीब 31 लाख रुपए का फंड है। इसके साथ ही सर्वसमाज के सहयोग से यहां करीब 2 करोड़ एक लाख रुपए की लागत से भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का लक्ष्य समिति ने तय किया है। मंदिर 2025 में दीपावली पर बनकर तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : नीट और जेईई की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए आई बड़ी खबर, अब राजस्थान के इस जिले को भी मिलेगी कोटा जैसी कोचिंग


इस तरह का होगा मंदिर
मंदिर की डिजाइन तरह से की गई है कि हनुमान जी महाराज के मंदिर के सामने भगवान श्रीराम का मंदिर होगा। मंदिर की डिजाइन इस तरह से की गई है कि श्रीराम के चरणों में हनुमान जी महाराज वंदन करते हुए नजर आएंगे। मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीताजी की मूर्ति व्हाइट मार्बल की सुंदर मूर्तियां होगी।
यह भी पढ़ें : Holiday Cancel: होली का अवकाश रद्द, वीकेंड पर भी खुले रहेंगे कार्यालय

मन को मिलेगी शांति
मंदिर के आसपास दोनों तरफ सुंदर व मनमोहक गार्डन विकसित किया जाएगा। मंदिर व गार्डन में साउंड सिस्टम लगाया जाएगा, जहां पूरे समय मधुर ध्वनि में श्रीराम के भजन सुनाई देंगे। जहां श्रीराम के दर्शन कर लोग बैठकर शांति का अनुभव करेंगे। पेड़ पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएं इसके लिए 24 घंटे गार्ड तैनात रहेंगे।