scriptराजस्थान : अचानक भरभरा कर गिरी मकान की दीवार, गर्भवती महिला समेत 3 बकरियां दबी, घायल महिला अस्पताल में भर्ती | House Wall Collapsed in Jhalawar Pregnant Woman Buried | Patrika News
झालावाड़

राजस्थान : अचानक भरभरा कर गिरी मकान की दीवार, गर्भवती महिला समेत 3 बकरियां दबी, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

Rains Effect in Rajasthan : Current Rain Status in India : खबर Rajasthan के झालावाड़ जिले से है। बारिश से कच्चे मकानों और दीवारों के गिरने ( Wall Collapse ) का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। Jhalawar के बकानी कस्बे के मोलक्या खुर्द गांव में मकान की कच्ची दीवार गिरने से गर्भवती महिला ( Pregnant Women ) सहित 3 बकरियां दब गई। Latest News Rajasthan

झालावाड़Aug 17, 2019 / 06:00 pm

rohit sharma

Wall Collapse in Rajasthan

Wall Collapse in Rajasthan

झालावाड़। Latest News Rajasthan : राजस्थान में हर तरफ बारिश ने तबाही ( Heavy rain fall ) मचा रखी है। प्रदेशभर में मौसम विभाग ( IMD ) के अलर्ट के बाद भीषण बारिश ( Heavy rain Warning in Rajasthan ) का दौर जारी है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। प्रदेश के बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है साथ ही नदी-नाले उफान और आने से घरों में भी पानी भर रहा है।

खबर राजस्थान के झालावाड़ जिले से है। जहां चार दिन पहले शुरू हुई भीषण बारिश के बाद से ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के बाद जिले के गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो चले थे। वहीं, शनिवार को बारिश से कुछ राहत मिली।
बारिश से कच्चे मकानों और दीवारों के गिरने ( Wall Collapse in Rajasthan ) का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। झालावाड़ के बकानी कस्बे के मोलक्या खुर्द गांव में मकान की कच्ची दीवार गिरने से गर्भवती महिला सहित 3 बकरियां दब गई। घायल महिला का बकानी अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कपड़े धोते समय हादसा हुआ।
कच्ची दीवार गिरने से दबी महिला गर्भवती है। दीवार गिरने पर महिला चिल्लाई। इस दौरान परिजन व ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर आये। जहां घायल महिला इलाज जारी है। महिला के पति संजय कुमार ने बताया कि दोपहर को घर के आंगन में कपड़े धोते समय कच्ची दीवार ढहने से हादसा हुआ है।

Home / Jhalawar / राजस्थान : अचानक भरभरा कर गिरी मकान की दीवार, गर्भवती महिला समेत 3 बकरियां दबी, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो