17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़ में विवाद के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की, फिर जहर पी लिया

झालावाड़ जिले में बुधवार को अकलेरा थाना क्षेत्र के खारपा गांव में एक व्य​क्ति ने अपनी ही पत्नी का गला दरांती से काटकर मौत के घाट उतार दिया।

2 min read
Google source verification
jhalawar crime

मृतका फाइल फोटो

झालावाड़। अकलेरा थाना क्षेत्र के खारपा गांव में बुधवार सुबह विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर पति को अचेत अवस्था में डिटेन कर दिया। उसने अज्ञात जहरीला पदार्थ पी लिया था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अकलेरा थानाधिकारी धर्माराम चौधरी ने बताया कि खारपा गांव में बीना बाई (25) का पति छोटूलाल मंगलवार रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिर से दोनों में बुधवार सुबह विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्साए छोटूलाल ने बीना बाई पर दराती से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया।

फिर उसे घायलावस्था में पलंग पर पटककर कमरे से बाहर ताला लगाकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोडक़र कमरे के अंदर गई। जांच में मृृतका के शरीर पर कई गंभीर चोटों मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने छोटूलाल को तलाश किया तो दोपहर बाद वह घर से कुछ दूर अचेत पाया गया। वह शराब के नशे में था और उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया था। पुलिस ने उसे शाम को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

दो दिन पहले पीहर से लेकर आया था

परिजनों ने बताया कि बीना बाई छीपाबड़ौद क्षेत्र की रहने वाली थी और कुछ समय से पीहर में रह रही थी। छोटूलाल दो दिन पहले ही उसे पीहर से वापस घर लेकर आया था। परिजनों के अनुसार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद बीना बाई की हत्या कर दी गई।

घर से दूर अचेत मिला

पुलिस द्वारा छोटूलाल से की गई पूछताछ के बाद दोपहर में वह अपने घर से कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान पता चला कि छोटूलाल शराब के नशे में था और उसने कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां शाम को उसे भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस छोटूलाल से किसी मामले में पूछताछ करना चाहती थी। दोपहर के समय जब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी ग्रामीणों ने उसे घर से कुछ दूरी पर अचेत पड़ा देखा।

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोटूलाल को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छोटूलाल ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ पी लिया था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया और किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का सेवन किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग